IND VS NZ ICC Champions Trophy 2025 Fantasy11 Prediction: न्यूज़ीलैंड और टीम इंडिया के बीच होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच, ऐसे बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम
भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान रचिन रविन्द्र(NZ) को बनाया जा सकता है, जबकि विराट कोहली(IND) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का 12वां 2 मार्च(रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. जो इस ग्रुप का टेबल-टॉपर तय करेगा. दिलचस्प बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सिर्फ दूसरी बार आमने-सामने होंगी. पिछली बार दोनों का सामना 1999-00 के आईसीसी नॉकआउट फाइनल में हुआ था, जहां क्रिस केयर्न्स के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूज़ीलैंड से 24 साल पुराना बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
हालांकि, टीम को कुछ चोट की चिंताएं हैं, जिसके चलते शुभमन गिल पहली बार वनडे में भारत की कप्तानी कर सकते हैं. केएल राहुल ने प्रमुख खिलाड़ियों की चोट को लेकर अफवाहों को नकारा है, लेकिन टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को आराम देने और नई प्लेइंग इलेवन को आजमाने का फैसला कर सकता है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम लगभग पूरी तरह फिट है, केवल डेरिल मिचेल की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है. रचिन रवींद्र ने चोट से वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया है. ब्लैककैप्स की टीम भारतीय चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है और दुबई की परिस्थितियों के लिए सबसे संतुलित नजर आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

