त्योहार

Mahatma Gandhi Jayanti 2020 Quotes: महात्मा गांधी के इन महान विचारों से लें सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा, अपनों को WhatsApp, Facebook, Twitter और Instagram के जरिए भेजें ये प्रेरणादायी कोट्स

महात्मा गांधी सिर्फ एक नेता या स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि उन्हें एक निष्काम कर्मयोगी और युगपुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. महात्मा गांधी जयंती पर आप भी उनके महान प्रेरणादायी विचारों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के प्रेरणा ले सकते हैं और गांधी जी के महान विचारों को वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम के जरिए अपनों के साथ शेयर करके उन्हें भी प्रेरित कर सकते हैं.

Mahatma Gandhi Jayanti 2020 Quotes: महात्मा गांधी के इन महान विचारों से लें सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा, अपनों को WhatsApp, Facebook, Twitter और Instagram के जरिए भेजें ये प्रेरणादायी कोट्स
महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

Inspirational Quotes of Mahatma Gandhi: आज (2 अक्टूबर 2020) देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती (151st Birth Anniversary of Mahatma Gandhi) मनाई जा रही है. वे एक ऐसे शख्सियत थे, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजादी (Freedom) दिलानें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. भारत के स्वतंत्रता संग्राम (Indian Freedom Fight) के सबसे प्रमुख नेताओं में शुमार गांधी जी को लोग प्यार से बापू (Bapu) कहकर पुकारते थे. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने देश की आजादी की लड़ाई में न सिर्फ निस्वार्थ भाव से अपना योगदान दिया था, बल्कि निडर होकर उन्होंने लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ाई भी लड़ी. भारत को गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाने वाले बापू को राष्ट्रपिता कहा जाता है. अपने महान व सकारात्मक विचारों से पूरी दुनिया को प्रभावित करनेवाले इस महापुरुष का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) है.

महात्मा गांधी समाज के हर तबके के संपूर्ण विकास में भरोसा करते थे, इसलिए उन्होंने अपने जीवन काल में अलग-अलग समुदाय के लोगों को एक साथ लाने की कोशिश की. वे सिर्फ एक नेता या स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि उन्हें एक निष्काम कर्मयोगी और युगपुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. महात्मा गांधी जयंती पर आप भी उनके महान प्रेरणादायी विचारों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के प्रेरणा ले सकते हैं और गांधी जी के महान विचारों (Motivational Quotes of Mahatma Gandhi) को वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम के जरिए अपनों के साथ शेयर करके उन्हें भी प्रेरित कर सकते हैं.

1- खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं.

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2020 Wishes: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Images, SMS, Wallpapers के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं

2- व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है. वह जो सोचता है, वह बन जाता है.

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

3- ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है. यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है.

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

4- धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है.

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2020 Dress Ideas: गांधी जयंती पर अपने बच्चों को महात्मा गांधी की तरह करें तैयार, वर्चुअल फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए काम आएंगे ये लास्ट मिनट टिप्स (Watch Videos)

5- कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है, यह तो बहादुर की निशानी है.

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

6- खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो.

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

7- एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं.

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2020 Virtual Celebration Ideas: कोरोना संकट के बीच गांधी जयंती को बनाएं यादगार, इन यूनिक आइडियाज के साथ वर्चुअल तरीके से करें सेलिब्रेट

8-  मौन सबसे सशक्त भाषण है, धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी.

महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार (Photo Credits: File Image)

अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने पूरे देशवासियों को एकजुट किया और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च या नमक सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन किए. इन सभी आंदोलनों में भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी और अंग्रेज भारत छोड़कर वापस लौटने पर मजबूर हो गए. उनके आंदोलनों की बदौलत देश 15 अगस्त 1947 को गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).