Fake Doctor In Nagpur: नागपुर में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़! पिता की मौत के बाद उनकी डिग्री पर खुद कर रहा था मरीजों का इलाज, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मोमिनपुरा के अंसार नगर में बीयूएमएस डिग्रीधारी साजिद अंसारी प्रैक्टिस करते थे. करीब डेढ़ साल पहले उनकी मौत हो गई. उसके बाद क्लिनिक पर पिता के नाम का बोर्ड लगाकर बेटा जैद अंसारी परिसर के नागरिकों का इलाज कर रहा था.
Fake Doctor In Nagpur: मोमिनपुरा के अंसार नगर में बीयूएमएस डिग्रीधारी साजिद अंसारी प्रैक्टिस करते थे. करीब डेढ़ साल पहले उनकी मौत हो गई. उसके बाद क्लिनिक पर पिता के नाम का बोर्ड लगाकर बेटा जैद अंसारी परिसर के नागरिकों का इलाज कर रहा था.
गांधीबाग जोन अंतर्गत मोमिनपुरा के अंसार नगर में मृत पिता और कामठी में अप्रेंटिसशिप कर रही बहन की प्रोविजनल डिग्री के आधार पर नागरिकों का इलाज करने वाले फर्जी डॉक्टर पर कार्रवाई की गई है. इस फर्जी डॉक्टर का नाम जैद अंसारी है.ये भी पढ़े:Video: फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर पिछले 15 साल से चला रहा था क्लीनिक, प्रतिबंधित गर्भपात की दवाइयां देते रंगे हाथों पकड़ा गया, लेकिन चकमा देकर हुआ फरार
पिता की मौत के बाद खुद कर रहा था इलाज
नागपुर महानगर पालिका और पुलिस ने शहर में एक फर्जी डॉक्टर के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की. ये शख्स अपने मृत पिता की डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक उनके पिता का डेढ़ साल पहले निधन हो गया था.फर्जी डॉक्टर जैद अंसारी अपने पिता की मौत के बाद से क्लिनिक में प्रैक्टिस कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
पिता के नाम का बोर्ड लगाकर मरीजों का करता था इलाज
पुलिस ने जब क्लिनिक में रेड मारी तो उन्हें भारी मात्रा में इंजेक्शन, दवाइयां और स्लाइन मिली. नागपुर महानगर पालिका की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.बताया जा रहा है की किसी अज्ञात शख्स ने इसको लेकर महाराष्ट्र मेडिकल कौंसिल ऑफ़ इंडिया मेडिसिन से शिकायत की थी. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

