Faridabad Fake Doctor Video: स्वास्थ्य विभाग के सख्ती के बाद भी अलग-अलग राज्यों में फर्जी डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. ऐसे ही एक फर्जी डॉक्टर के बारे में फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि वह पिछले 15 साल से चांदसी क्लिनिक के नाम से एक अवैध क्लिनिक चला रहा है और लोगों को गर्भपात की प्रतिबंधित दवाएं बेचता है. इस सूचना के बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे पकडे के लिए पहुंची तो वह चकदा देकर वहां से फरार हो गया. पुलिस व स्वास्थ्य विभाग फरार चिकित्सक की तलाश कर रहा है.
विडियो:
फरीदाबाद में 15 साल से क्लीनिक चला रहे 10वीं फेल फर्जी झोलाछाप डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने महिला को गर्भपात की प्रतिबंधित दवाई देते हुए रंगे हाथों पकड़ा. #Faridabad #doctor #fraud #ATDigital pic.twitter.com/5H9L1cIUJK
— AajTak (@aajtak) February 6, 2023












QuickLY