Sangli Shocker: सांगली के मिरज के होस्टल में 17 छात्रों को हुआ पीलिया, एक साथ इतने विद्यार्थियों को संक्रमण होने से शिक्षा विभाग भी हैरान
यह स्कूल एक आश्रम स्कूल है और स्कूल में पहली से 10वीं कक्षा तक 545 से अधिक छात्र पढ़ते हैं.इनमें से 16 से 17 छात्र उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित होने लगे थे.
सांगली, महाराष्ट्र: सांगली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सांगली के मिरज तहसील के बेडग में एक आश्रम स्कूल के 17 छात्र एक ही समय में पीलिया से संक्रमित हो गए. इन सभी छात्रों को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.इस बीच 17 छात्रों को एक साथ ये संक्रमण कैसे हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.स्वामी समर्थ शिक्षण संस्थान की समर्थ आश्रम स्कूल बेडग के मिरज के सांगली जिले में स्थित है.
समर्थ नॉन रेजिडेंट आश्रम स्कूल बेडग में मालगांव रोड पर स्थित है और इस स्कूल में पहली से 10वीं कक्षा तक 545 से अधिक छात्र पढ़ते हैं.इनमें से 16 से 17 छात्र 14 फरवरी से उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित होने लगे थे. 27 फरवरी को प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी हालत बिगड़ गई.ये भी पढ़े:Maharashtra: सरकारी स्कूल का मिड-डे मील खाने से बिगड़ी 96 छात्रों की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
गांव में मची खलबली
इतनी बड़ी तादाद में छात्रों की तबियत खराब हो जाने की वजह से गांव में और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. सभी बीमार छात्रों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. इन विद्यार्थियों में सभी की उम्र 10 से लेकर 17 वर्ष है.
दूषित पानी से संक्रमण होने की प्राथमिक जानकारी
प्राथमिक जानकारी में सामने आया है की दूषित पानी से संक्रमण हो सकता है तो वही संस्था प्रबंधन द्वारा दूषित पानी से पीलिया संक्रमण का प्रारंभिक अनुमान जताया जा रहा है.इन 17 छात्रों में से चार छात्रों को उनकी हालत में सुधार होने के कारण घर भेज दिया गया है, यह स्वामी समर्थ शिक्षण संस्थान द्वारा स्पष्ट किया गया है. बाकी छात्रों का अभी इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

