देश

Maharashtra Exit Poll Results 2024: महाराष्ट्र में CM पद के लिए पहली पसंद कौन? दूसरे नंबर पर हैं उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान समाप्त होने के साथ ही राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि महायुति और महा विकास अघाड़ी (MVA) दोनों ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

Maharashtra Exit Poll Results 2024: महाराष्ट्र में CM पद के लिए पहली पसंद कौन? दूसरे नंबर पर हैं उद्धव ठाकरे
Devendra Fadnavis, Eknath Shinde, Ajit Pawar | PTI

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान समाप्त होने के साथ ही राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि महायुति और महा विकास अघाड़ी (MVA) दोनों ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन Axis My India के एग्जिट पोल ने जनता की पसंद को उजागर किया है.

Who will be Maharashtra’s Next CM: कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री? ये हैं सीएम पद के दावेदार.

महायुति को भारी बढ़त का अनुमान

एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को 288 सीटों वाली विधानसभा में 178 से 200 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महा विकास अघाड़ी को 82 से 102 सीटें मिलने की उम्मीद है.

Maharashtra Exit Poll Results 2024: एग्जिट पोल होंगे सच या महाराष्‍ट्र में खेला बाकी? ज्यादा वोटिंग कहीं सत्ता विरोधी लहर तो नहीं.

जनता की पसंद: मुख्यमंत्री के लिए कौन आगे?

एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की पहली पसंद एकनाथ शिंदे हैं. महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद के लिए 31 फीसदी लोगों की पसंद हैं. शिवसेना (शिंदे गुट) ठाणे की कोपरी-पचपखाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

Maharashtra Exit Poll Results 2024: लाडकी बहिन का चला जादू! महाराष्ट्र में महायुती को बंपर बढ़त के हैं ये कारण.

उद्धव ठाकरे: पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद के मामले में दूसरे स्थान पर है. 18 फीसदी लोग उन्हें मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं.

देवेंद्र फडणवीस: पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस तीसरे स्थान पर हैं. 12 फीसदी लोग चाहते हैं कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनें.

एकनाथ शिंदे हैं CM पद के लिए जनता की पहली पसंद

अन्य नेताओं के बारे में क्या कहता है सर्वे

  • शरद पवार: 5 फीसदी लोग शरद पवार को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं .
  • वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर: 3 फीसदी
  • नितिन गडकरी, अजीत पवार, नाना पटोले और राज ठाकरे: 2 फीसदी
  • पृथ्वीराज चव्हाण और जयंत पाटिल: 1 फीसदी
  • 6 फीसदी लोगों की अन्य या कोई स्पष्ट राय नहीं है.

क्षेत्रवार प्रदर्शन का अनुमान

एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को लगभग हर क्षेत्र में बढ़त मिलने का अनुमान है:

मुंबई (36 सीटें):

  • महायुति: 22
  • MVA: 14
  • अन्य: 0

कोकण और ठाणे (39 सीटें):

  • महायुति: 24
  • MVA: 13
  • अन्य: 2

मराठवाड़ा (46 सीटें):

  • महायुति: 30
  • MVA: 15
  • अन्य: 1

उत्तर महाराष्ट्र (47 सीटें):

  • महायुति: 38
  • MVA: 7
  • अन्य: 2

पश्चिम महाराष्ट्र (58 सीटें):

  • महायुति: 36
  • MVA: 21
  • अन्य: 1

विदर्भ (62 सीटें):

  • महायुति: 39
  • MVA: 20
  • अन्य: 3

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम रही है. लाडकी बहिन योजना जैसे मुद्दों ने महायुति को अतिरिक्त बढ़त दी हो सकती है. वहीं, MVA की रणनीति को कमजोर बताते हुए कुछ विशेषज्ञ इसे शरद पवार और उद्धव ठाकरे के गुटों के बीच सामंजस्य की कमी का परिणाम मान रहे हैं.

एग्जिट पोल के नतीजे स्पष्ट संकेत देते हैं कि महायुति को बढ़त मिलने की संभावना है. महायुती जीतती है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि एकनाथ शिंदे की बढ़त उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बनाए रखेगी या देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता इस दौड़ में शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).