क्रिकेट

INDC vs SAC WCL 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम ने भारत को 88 रनों से हराया, एबी डिविलियर्स के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका चैंपियंस (SAC) ने भारत चैंपियंस (IAC) को डकवर्थ-लुईस नियम (DLS method) के तहत 88 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की, जहां AB डिविलियर्स की तूफानी अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा जीत दिला दी

INDC vs SAC WCL 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम ने भारत को 88 रनों से हराया, एबी डिविलियर्स के बाद गेंदबाजों ने मचाया तांडव, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
एबी डिविलियर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Champions vs South Africa Champions Match Scorecard: इंडिया चैंपियंस बनाम साउथ अफ्रीका चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) T20 2025 का मुकाबला 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को नॉर्थम्प्टन (Northampton) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला गया. जिसमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस (SAC) ने भारत चैंपियंस (IAC) को डकवर्थ-लुईस नियम (DLS method) के तहत 88 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की, जहां AB डिविलियर्स की तूफानी अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा जीत दिला दी. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने टूर्नामेंट में अपने अभियान को मज़बूती दी है, जबकि भारतीय टीम को अपनी रणनीति और बल्लेबाजी क्रम पर फिर से विचार करने की ज़रूरत है. दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम ने भारत को दिया 209 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, एबी डिविलियर्स ने खेली विस्फोटक कप्तानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए. टीम की ओर से AB डिविलियर्स ने केवल 30 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे. वहीं जे.जे. स्मट्स ने 17 गेंदों पर 30 और जैक्स रूडोल्फ ने 24 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजों में यूसुफ पठान ने 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि पीयूष चावला को भी 2 विकेट मिले लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 31 रन लुटा दिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.2 ओवर में केवल 111 रन ही बना सकी और मुकाबला डकवर्थ-लुईस नियम के अनुसार 88 रनों से हार गई. भारतीय पारी की हालत शुरुआत से ही खराब रही और विकेट गिरते चले गए. स्टुअर्ट बिन्नी ने 39 गेंदों में नाबाद 37 रनों की लड़ाकू पारी खेली, लेकिन उन्हें कोई खास समर्थन नहीं मिला. सुरेश रैना ने 11 गेंदों पर 16 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए आरोन फांगिसो ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं वेन पार्नेल ने 2 ओवर में बिना कोई रन दिए 2 विकेट झटके. इमरान ताहिर ने भी 3.2 ओवर में 24 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 01:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).