त्योहार

Sawan Shivratri 2025 Messages: हैप्पी सावन शिवरात्रि! प्रियजनों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Quotes

सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया जाता है और इस दिन भक्त भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करते हैं. मान्यता है कि शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं. ऐसे में आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स को प्रियजनों संग शेयर कर उनसे हैप्पी सावन शिवरात्रि कह सकते हैं.

Sawan Shivratri 2025 Messages: हैप्पी सावन शिवरात्रि! प्रियजनों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Quotes
सावन शिवरात्रि 2025 (Photo Credits : File Image)

Sawan Shivratri 2025 Messages in Hindi: सावन का महीना भगवान शिव (Bhagwan Shiv) को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस महीने का शिवभक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसी मान्यता है कि इस पावन महीने में भगवान शिव धरती पर वास करते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इस महीने (Sawan Month) की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरु हो जाती है, जिसका समापन सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) पर होता है. पैदल यात्रा करके कांवड़िए कांवड़ में गंगाजल भरकर लाते है और सावन शिवरात्रि पर जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है. कहा जाता है कि सावन शिवरात्रि तिथि पर चारों प्रहर में भगवान शिव की पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं. इस साल 11 जुलाई 2025 से सावन मास की शुरुआत हुई है, जबकि सावन शिवरात्रि इस बार 23 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है.

सावन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया जाता है और इस दिन भक्त भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करते हैं. मान्यता है कि शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं. ऐसे में आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स को प्रियजनों संग शेयर कर उनसे हैप्पी सावन शिवरात्रि कह सकते हैं.

1- शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया...
हैप्पी सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2025 (Photo Credits : File Image)

2- कण-कण में शिव हैं,
हर जगह में शिव हैं,
वर्तमान भी शिव हैं,
और भविष्य भी शिव हैं.
हैप्पी सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2025 (Photo Credits : File Image)

3- विष पीने का आदी मेरा भोला है,
नागों की माला और बाघों का चोला है,
भूतों की बस्ती का पीछे टोला है,
मस्ती में डूबा-डूबा वो मेरा भोला है.
हर-हर महादेव!
हैप्पी सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2025 (Photo Credits : File Image)

4- मिलती है तेरी भक्ति महाकाल बड़े जतन के बाद,
पा ही लूंगा तुझे, मैं श्मशान मे जलने के बाद...
हैप्पी सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2025 (Photo Credits : File Image)

5- भोले बाबा की पूजा करेंगे,
तभी सारे बिगड़े काम बनेंगे.
हैप्पी सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि 2025 (Photo Credits : File Image)

वैसे तो सावन महीने का हर एक दिन भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, लेकिन सावन सोमवार, सावन प्रदोष और सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व बताया जाता है. सावन महीने में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ उनके परिवार की पूजा करने का विधान है. सावन शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल इत्यादि से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, फिर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, पान, सुपारी, अक्षत इत्यादि अर्पित करना चाहिए, फिर दीपक प्रज्जवलित करके उन्हें भोग अर्पित करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 05:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).