Fire in Electric Scooty: 3 महीने से बेकार पड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी अचानक आग, सोसाइटी में मचा हड़कंप, पुणे के हड़पसर का VIDEO आया सामने
कार बाइक में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं सामने आई है. लेकिन अब तीन महीने से बंद पड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से आग लग गई.
पुणे, महाराष्ट्र: कार बाइक में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं सामने आई है. लेकिन अब तीन महीने से बंद पड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से आग लग गई. हडपसर के सासनेनगर स्थित कनीफनाथ सोसाइटी में पिछले तीन महीनों से बेकार पड़े एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में अचानक आग लग गई. इस घटना से निवासियों में दहशत फैल गई, लेकिन पुणे फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई की और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया. गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारी इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, क्योंकि ऐसी घटनाएं इलेक्ट्रिक वाहनों के सुरक्षित तरीके से रखने और रखरखाव को लेकर भी चिंता बढ़ानेवाली है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @ThePuneMirror नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: ई-बाइक में आग लगने से 11 वर्षीय लड़की की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल; एमपी के रतलाम की घटना
इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग
An electric two-wheeler that had been lying unused for the past three months suddenly caught fire in Kanifnath Society, Sasanenagar, Hadapsar. The incident triggered panic among residents, but the Pune Fire Brigade responded swiftly and managed to bring the blaze under control… pic.twitter.com/pAYXzYxBUi
— Pune Mirror (@ThePuneMirror) July 22, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

