IND vs ENG 4th Test 2025 Live Streaming: इंग्लैंड बनाम भारत चौथे टेस्ट मैच में होगा रोमांचक भिड़त, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबले का लाइव प्रसारण
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले को अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जा रही है. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर फैंस फ्री या सब्सक्रिप्शन के जरिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. Hotstar पर देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और वैध अकाउंट की जरूरत होगी
Where To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला 23 जुलाई (बुधवार) से मैनचेस्टर(Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड(Emirates Old Trafford) में खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज़ में 1-2 से पीछे है. चौथे टेस्ट से पहले भारत को चोटों की मार झेलनी पड़ रही है. ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण बाकी दोनों टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, जबकि तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ग्रोइन इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड बनाम भारत चौथे टेस्ट में होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
वहीं बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को बेकनहम में नेट्स पर अभ्यास के दौरान बाएं अंगूठे में चोट लग गई, जिससे वह भी चयन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे. ऐसे में 24 वर्षीय हरियाणा के तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कम्बोज को टीम में कवर खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है. इसके अलावा साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा को भी अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

