Mahakumbh 2025: गणतंत्र दिवस पर 'संगम की रेती' में दिखेगा देशभक्ति का भी नजारा, कई कलाकार देंगे प्रस्तुति
योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुंभ-2025 में 16 जनवरी से 'संस्कृति का महाकुंभ' प्रारंभ हो चुका है. इसके 11वें दिन गणतंत्र दिवस पर अध्यात्म व भारतीय संस्कृति के साथ देशभक्ति की त्रिवेणी में भी श्रोता डुबकी लगाएंगे.
महाकुंभ नगर, 25 जनवरी : योगी सरकार के नेतृत्व में महाकुंभ-2025 में 16 जनवरी से 'संस्कृति का महाकुंभ' प्रारंभ हो चुका है. इसके 11वें दिन गणतंत्र दिवस पर अध्यात्म व भारतीय संस्कृति के साथ देशभक्ति की त्रिवेणी में भी श्रोता डुबकी लगाएंगे. संस्कृति विभाग की तरफ से 26 जनवरी को भी चारों पंडाल (गंगा, यमुना, सरस्वती व त्रिवेणी) में प्रस्तुतियां होंगी. गंगा पंडाल पर मुख्य कार्यक्रम बॉलीवुड सिंगर साधना सरगम का होगा, जिनके गीतों का आनंद दर्शक उठाएंगे.
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर महाकुंभ में देशभक्ति से जुड़े भी विविध आयोजन होंगे. एक तरफ जहां फरुआही, बिरहा, आल्हा के जरिए उत्तर प्रदेश की ग्रामीण संस्कृति से देश-विदेश के श्रद्धालु परिचित होंगे, वहीं कुचिपुड़ी, वायलिन, शास्त्रीय गायन-वादन-नृत्य की आनंद गंगा में भी गोते लगाएंगे. गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजन को अविस्मरणीय बनाने की तैयारी संस्कृति विभाग ने कर ली है. यह भी पढ़ें : वाईएसआरसीपी नेता विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य आयोजन
गंगा पंडाल
साधना सरगम- बॉलीवुड सिंगर
दीपिका रेड्डी (हैदराबाद)- कुचिपुड़ी
श्री कला रामनाथ (महाराष्ट्र)- वायलिन- संगीत अकादमी अवार्डी
त्रिवेणी पंडाल
स्नेहलता मिश्रा (दिल्ली)- शास्त्रीय/उपशास्त्रीय गायन
रविशंकर उपाध्याय (दिल्ली) - शास्त्रीय/उपशास्त्रीय वादन (पखावज वाद्य वृंद)
कांतिका मिश्रा (लखनऊ) शास्त्रीय/उपशास्त्रीय नृत्य (कथक)
आशुतोष पांडेय (कानपुर)- भजन
यमुना पंडाल
आभा-विभा चौरसिया (मध्य प्रदेश)- हिंदुस्तानी वोकल
सुश्री प्रिय वेंकटरामन (दिल्ली)- भरतनाट्यम
संदीप मलिक- कथक
राजन तिवारी (बनारस)- भजन
ओमकार नाथ अवस्थी (उन्नाव)- आल्हा
सुदर्शन यादव (चंदौली)- बिरहा
प्रतिमा यादव (अंबेडकरनगर)- अवधी गायन
रामहित (गोरखपुर)- फरुवाही
रजनीश (पीलीभीत)- थारू जनजाति
सरस्वती पंडाल
अशोक भांतिया (मुंबई)- माधव नाटक का मंच
मनोज यादव (लखनऊ)- भजन
अखिलेश मिश्र (लखनऊ)- भजन
--आईएएनएस
एएस/
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

