देश

Fire Breaks Out at Mahakumbh: महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 18 और 19 में कई टेंट जलकर खाक

महाकुंभ मेलाक्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई. प्रयागराज के सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडालों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Fire Breaks Out at Mahakumbh: महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 18 और 19 में कई टेंट जलकर खाक

प्रयागराज: महाकुंभ मेलाक्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई. प्रयागराज के सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडालों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई तंबू और शिविर जलकर राख हो गए. आग लगने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए दिल्ली समेत इन रूट्स पर चलेगी वंदे भारत स्पेशल, देखें शेड्यूल.

महाकुंभ मेले में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इससे पहले महाकुंभ मेला क्षेत्र सेक्टर 23 में 9 फरवरी की (रविवार) रात आग लग गई थी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया था. इससे पहले 7 फरवरी को शंकराचार्य मार्ग (सेक्टर-18) में आग लगी जिससे कई टेंट जलकर खाक हो गए.

कई टेंट जलकर खाक

जनवरी महीने में भी महाकुंभ में आग की दो घटनाएं घटी. 30 जनवरी को सेक्टर-22 में आग लगने से 15 टेंट जल गए. इससे पहले 19 जनवरी को सेक्टर-19 में घास-फूस में आग लगने से 18 शिविर जलकर खाक हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).