देश

Hyderabad Hit-and-Run: बाईक को टक्कर मारकर भागी कार, 19 वर्षीय बी फार्मेसी छात्रा की मौत

हैदराबाद के कोहेड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. 19 वर्षीय बी फार्मेसी की छात्रा स्पंदना की एक हिट एंड रन दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई.

Hyderabad Hit-and-Run: बाईक को टक्कर मारकर भागी कार, 19 वर्षीय बी फार्मेसी छात्रा की मौत
Hyderabad Hit-and-Run

हैदराबाद के कोहेड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. 19 वर्षीय बी फार्मेसी की छात्रा स्पंदना की एक हिट एंड रन दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा अब्दुल्लापुरमेट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी और घटनास्थल से फरार हो गई.

घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार कार का पीछा किया और चालक को हिरासत में ले लिया. दुर्घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है.

वीडियो वायरल, आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने दबोचा

साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल

स्पंदना के साथ बाइक पर सवार एक युवक भी था, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है. उन्होंने इलाके में लापरवाह ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर समय रहते ऐसे चालकों पर कार्रवाई की जाती, तो मासूम जान बचाई जा सकती थी. आरोपी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).