क्रिकेट

IND vs ENG 3rd Test 2025: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे मैच से दो दिन पहले लॉर्ड्स की पिच की पहली झलक आई सामने, देखें तस्वीर

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने भी यह स्वीकार किया कि वह लॉर्ड्स में ‘स्पाइसी’ यानी तेज़ और चुनौतीपूर्ण पिच की उम्मीद कर रहे हैं. इस बीच मैच से दो दिन पहले पत्रकार संदीपन बनर्जी ने लॉर्ड्स की पिच की पहली झलक साझा की है, जिसमें साफ तौर पर पिच पर घास की अच्छी परत नज़र आ रही है. ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ों को पिच से मदद मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

IND vs ENG 3rd Test 2025: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे मैच से दो दिन पहले लॉर्ड्स की पिच की पहली झलक आई सामने, देखें तस्वीर

IND vs ENG 3rd Test 2025:  भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, जहां पहले लीड्स में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और फिर बर्मिंघम में भारत ने वापसी करते हुए दूसरा टेस्ट अपने नाम किया. अब दोनों टीमें 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगी. पहले दो टेस्ट मैचों में दोनों टीमों को पिच की धीमी गति, उछाल की कमी और बल्लेबाज़ी के अनुकूल स्वभाव के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने भी यह स्वीकार किया कि वह लॉर्ड्स में ‘स्पाइसी’ यानी तेज़ और चुनौतीपूर्ण पिच की उम्मीद कर रहे हैं. इस बीच मैच से दो दिन पहले पत्रकार संदीपन बनर्जी ने लॉर्ड्स की पिच की पहली झलक साझा की है, जिसमें साफ तौर पर पिच पर घास की अच्छी परत नज़र आ रही है. ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ों को पिच से मदद मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

लॉर्ड्स की पिच की पहली झलक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).