SCO vs NED ICC Men's T20 WC Europe Qualifier 2025 1st Inning Scorecard: स्कॉटलैंड ने नीदरलैंड के सामने रखा 149 रनों का लक्ष्य, बास डी लीडे की घातक गेंदबाज़ी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 के छठे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. जिसमे स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी. जवाब में अब नीदरलैंड्स को जीत के लिए 149 रनों की चुनौती मिली है.
Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 (ICC Men's T20 World Cup Europe Qualifier 2025) का मुकाबला 08 जुलाई (मंगलवार) को नीदरलैंड्स (Netherlands) के स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट (Sportpark Westvliet) में खेला जा रहा हैं. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 के छठे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. जिसमे स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी. जवाब में अब नीदरलैंड्स को जीत के लिए 149 रनों की चुनौती मिली है. स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, नीदरलैंड पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और स्कोरकार्ड
स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज़ जॉर्ज मंसी बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि ओली हेयर्स ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 35 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. कप्तान रिची बेरिंगटन ने भी 28 रन बनाए जबकि विकेटकीपर चार्ली टियर ने 32 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली. मगर मध्यक्रम में तेज़ी से विकेट गिरते गए और स्कॉटलैंड बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई.
स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा काइल क्लेन और रूलोफ वैन डेर मर्वे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आर्यन दत्त को भी 1 सफलता मिली. नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों ने स्कॉटलैंड को हाथ खोलकर खेलने का ज़्यादा मौका नहीं दिया और अंतिम ओवर में भी दो विकेट चटकाए. अब नीदरलैंड्स की टीम के पास यह मौका है कि वह इस स्कोर का पीछा कर मैच जीतकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन की दौड़ में खुद को मज़बूत स्थिति में पहुंचाए. वहीं स्कॉटलैंड की उम्मीदें गेंदबाज़ी पर टिकी हैं, जहां उन्हें जल्दी विकेट निकालने होंगे ताकि मुकाबले में वापसी की जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

