विदेश

Pakistan में फ्रीडम ऑफ स्पीच का घोंटा जा रहा गला! सेना की आलोचना करने वाले 27 YouTube Channel बैन, इस्लामाबाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां इस्लामाबाद की एक अदालत ने सेना की आलोचना करने वाले 27 यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगाने का आदेश दिया है.

Pakistan में फ्रीडम ऑफ स्पीच का घोंटा जा रहा गला! सेना की आलोचना करने वाले 27 YouTube Channel बैन, इस्लामाबाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
Photo- @YouTube/X

Pakistan YouTube Channel Ban: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां इस्लामाबाद की एक अदालत ने सेना की आलोचना करने वाले 27 यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगाने का आदेश दिया है. इन चैनलों में कई पत्रकार, राजनेता और सोशल एक्टिविस्ट शामिल हैं, जो अक्सर सेना की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं. FIA (फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी) ने कोर्ट से अपील की थी कि इन चैनलों से देश की नेशनल सिक्योरिटी को खतरा है, जिसके बाद मजिस्ट्रेट अब्बास शाह ने बैन का आदेश दिया. सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ इसे फ्री स्पीच पर हमला बता रहे हैं, तो कुछ सेना की पकड़ मजबूत होने का संकेत मान रहे हैं.

गौरतलब है कि भारत ने भी हाल ही में 16 पाकिस्तानी चैनल्स पर बैन लगाया था.

ये भी पढें: Fact Check: मंत्रियों की आलोचना करने पर इंडियन नेवी का अफसर बर्खास्त? वायरल लेटर निकला फर्जी, साबित हुआ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).