विदेश

Warrior Dividends: अमेरिकी सैनिकों के लिए वॉरियर डिविडेंड्स, डोनाल्ड ट्रंप ने US आर्मी जवानों के लिए क्रिसमस से पहले USD 1,776 बोनस का किया ऐलान (Watch Video)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘वॉरियर डिविडेंड्स’ नाम की एक नई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत लगभग 14 लाख अमेरिकी सेवा सदस्यों को क्रिसमस 2025 से पहले USD 1,776 (लगभग 1,776 डॉलर) की एकमुश्त, गैर-करयोग्य (नॉन-टैक्सेबल) राशि दी जाएगी.

Warrior Dividends: अमेरिकी सैनिकों के लिए वॉरियर डिविडेंड्स, डोनाल्ड ट्रंप ने US आर्मी जवानों के लिए क्रिसमस से पहले USD 1,776 बोनस का किया ऐलान (Watch Video)
डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits:X)

Trump Announcement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  (US President Donald Trump) ने ‘वॉरियर डिविडेंड्स’ (Warrior Dividends) नाम की एक नई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत लगभग 14 लाख अमेरिकी सेवा सदस्यों को क्रिसमस 2025 (Christmas 2025) से पहले USD 1,776 (लगभग 1,776 डॉलर) की एकमुश्त, गैर-करयोग्य (नॉन-टैक्सेबल) राशि दी जाएगी.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह भुगतान टैरिफ से प्राप्त राजस्व और तथाकथित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ के जरिए संभव हो पाया है और इसे देश की सेवा कर रहे सैन्य कर्मियों के बीच वितरित किया जाएगा.

उन्होंने यह भी बताया कि USD 1,776 की राशि जानबूझकर चुनी गई है, क्योंकि यह अमेरिका के स्थापना वर्ष 1776 को सम्मान देने के लिए रखी गई है. ट्रंप के अनुसार, टैरिफ के कारण देश को बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त हुआ है, जिससे सरकार अपने सैनिकों को यह वित्तीय लाभ देने में सक्षम हुई है. यह भी पढ़ें: ‘नियोक्ताओं के लिए महंगी बाधा’: 20 राज्य क्यों Trump प्रशासन के 1 लाख डॉलर H-1B फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कर रहे हैं मुकदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के लिए 1,776 अमेरिकी डॉलर के 'वॉरियर डिविडेंड' की घोषणा की 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2025 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).