Viral Video: ऐसी दादी हों तो घर के बिगड़े बच्चे भी सुधर जाएंगे! वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट
सोशल मीडिया पर इन दिनों दादी-पोती की बहस का एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दादी हेयर स्ट्रेटनर से अपने बाल सेट कर रही हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दादी-पोती की बहस का एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दादी हेयर स्ट्रेटनर से अपने बाल सेट कर रही हैं. तभी पोती बोलती है, "दादी, इस उम्र में आपको राम-राम करना चाहिए." इस पर दादी झल्ला जाती हैं और कहती हैं, "अगर कर सकती है तो मेरे बाल स्ट्रेट कर दे, वरना यहां से चली जा!" इस टॉपिक पर दोनों के बीच करीब ढ़ाई मिनट तक बहस होती है, जिसे सुनकर हंसी के साथ-साथ एक अपनेपन का एहसास भी हो रहा है.
अंत में दादी सलाह देती हैं, "सुबह उठो, पढ़ाई करो, मोबाइल छोड़ो, वरना..." इस खास अंदाज को देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं.
ये भी पढें: Viral Video: अमीर शख्स ने अपने पालतू शेर को कर्मचारी पर हमला करने दिया, वीडियो देख भड़के लोग
ऐसी दादी हों तो घर के बिगड़े बच्चे भी सुधर जाएंगे
ऐसी दादी हों तो घर के बिगड़े बच्चे भी सुधर जाएंगे pic.twitter.com/wtFBTxc882
— The News Basket (@thenewsbasket) July 8, 2025
वीडियो में दादी की स्टाइल और सीख दोनों ने लोगों का दिल जीत लिया है. यह वीडियो आज की पीढ़ी और पारंपरिक सोच के बीच के अनोखे तालमेल को दिखाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

