मुख्य समाचार

भारत कब तक कोरोना वायरस से होगा फ्री? लॉकडाउन भी इस दिन हो सकता है खत्म

Dinesh Dubey

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के बढ़ने के साथ ही सरकार और जनता की चिंता बढ़ती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक विभिन्न राज्यों में महज 12 घंटे के अंदर कोविड-19 के 240 नए मामले मिले.

कोविड-19: मार्सेली के पूर्व अध्यक्ष पेप डियोफ की मौत

IANS

फ्रांस के फुटबाल क्लब मार्सेली के पूर्व अध्यक्ष पेप डियोफ की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई. क्लब ने बताया कि डियोफ 68 साल के थे और 2005 से 2009 तक क्लब के अध्यक्ष रहे थे. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान क्लब दो बार लीग 1 में दूसरे स्थान पर रही थी और दो बार फ्रेंच कप के फाइनल में पहुंची थी.

दिशा पटानी ने नए वीडियो के लिए सोफिया वेरगारा से प्रेरणा ली

IANS

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने नए वीडियो के लिए हॉलीवुड स्टार सोफिया वेरगारा के लोकप्रिय सिटकॉम 'मॉडर्न फैमिली' के किरदार ग्लोरिया से प्रेरणा ली है.

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान, कहा-तबलीगी जमात के लोगों के घूमने से पीड़ितों की संख्या में हुआ इजाफा

Subhash Yadav

भारत में कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अब तक कोरोना वायरस के 1637 मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 386 नए केस आए हैं जो की बेहद ही चिंता का विषय है. साथ ही 38 लोगों की मौत हुई है. जबकि 132 लोग ठीक हो गए हैं.

लॉकडाउन के दौरान अपने पेट डॉग सिंबा के साथ समय बिता रहे हैं के एल राहुल, देखें वीडियो

Rakesh Singh

पिछले कुछ समय से अपने शानदार बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में छाए टीम इंडिया में सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में वह अपने पेट डॉग सिंबा के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में राहुल का पेट डॉग सिंबा उनको चाटते हुए नजर आ रहा है.

कोरोना वायरस से जंग: दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के दो डॉक्टर COVID-19 से संक्रमित, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Manoj Pandey

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1737 हो गई है. कोरोना वायरस का शिकार आम आदमी ही नहीं डॉक्टर भी बनते जा रहे हैं. ऐसा ही मामला दिल्ली (Delhi) से सामने आया है. जहां पर सफदरजंग अस्पताल ( Safdarjung Hospital) के 2 डॉक्टर COVID19 से संक्रमित पाए गए. जिसमें एक पुरुष डॉक्टर जो COVID-19 यूनिट में तैनात है और एक अन्य डॉक्टर, महिला PG की तीसरी साल की बायोकेमिस्ट्री विभाग की छात्रा है. अधिकारियों के अनुसार उसने विदेश की यात्रा की है. इससे पहले कैंसर संस्थान के एक डॉक्टर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने का मामला सामने आया था.

कोविड-19: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने 1 हजार करोड़ दान किए

IANS

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने देश में कोरोनवायरस का प्रकोप रोकने के लिए व्यापक प्रतिक्रिया के लिए 1,000 करोड़ रुपये का दान दिया है. एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

कोरोना लॉकडाउन: सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, मनरेगा मजदूरों को एडवांस में पैसे देने की अपील

Team Latestly

कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है. कोविड-19 से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने हिसाब से मदद कर रही है. वही पिछले 12 घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना के 240 नए मामलों की पुष्टि हुई है. इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने केंद्र सरकार से मजदूरों को लेकर एक फैसला लेने की बात कही है.

करण देओल की डेब्यू फिल्म हुई फ्लॉप अब पापा सनी देओल इस फिल्म में करने जा रहे हैं कास्ट

Aarti Shejvalkar

सनी देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखरने में नाकामयाब रही.

रामनवमी पर टीवी पर एक और 'रामायण' की होगी वापसी

IANS

कोरोनावायरस के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए सरकार द्वारा देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया और इस बीच दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दूरदर्शन ने भी अस्सी के दशक में प्रसारित होने वाले रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' को पुन: प्रसारित करने का फैसला लिया और अब एक और 'रामायण' को 2 अप्रैल यानी कि रामनवमी से दोबारा दिखाए जाने का निश्चय किया गया है.

दूरदर्शन के टीवी शो 'रामायण' पर लगा 'नारीवाद' का आरोप, ट्विटर पर हो रही चर्चा

IANS

रामानंद सागर के 1980 के दशक के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' के दूरदर्शन पर वापसी के साथ भारतीय दर्शकों को एक बार फिर से पौराणिक महाकाव्य कहानी को देखने का मौका मिला है. शो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

CBSE Board Exams 2020 Update: 12वीं के छात्रों की मदद के लिए अरुणाचल के हर जिलें में शिक्षक नियुक्त, इन नंबरों से होगा संपर्क

Dinesh Dubey

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की जारी परीक्षा को बीच में ही स्थगित कर दिया था. हालांकि सीबीएसई (CBSE) ने बचे हुए विषयों की परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी अब तक नहीं दी है. जिस वजह से छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल उठ रहे है.

आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया के एल राहुल का कोलाज- क्या आप इसमें ढूंढ सकते हैं विराट कोहली का चेहरा

Rakesh Singh

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार यानि आज ट्विटर और फेसबुक पर भारतीय टीम के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल का एक कोलाज शेयर करते हुए क्रिकेट फैंस से इसमें भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली का चेहरा ढूंढने के लिए कहा है.

Ram Navami 2020 Wishes: राम नवमी पर इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Status, Facebook Messages, GIF Greetings, Images, SMS और वॉलपेपर्स के जरिए दें प्रियजनों को शुभकामनाएं

Anita Ram

लॉकडाउन की स्थिति में भले ही हम राम नवमी के पर्व को धूमधाम से नहीं मना सकते, लेकिन अपने प्रियजनों से इस पर्व की खुशियां जरूर बांट सकते हैं. इस खास अवसर पर भगवान राम के इन भक्तिमय वॉट्सऐप स्टेटस, फेसबुक मैसेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, इमेज, एसएमएस, वॉलपेपर्स और कोट्स को सोशल मीडिया के जरिए भेजकर आप अपने प्रियजनों को राम नवमी की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

कोरोना वायरस से जंग: CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान- इलाज में लगे डॉक्टर-नर्स और सफाई कर्मी योद्धाओं की जान गई तो परिवार को देंगे 1 करोड़

Manoj Pandey

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन के बीच पुलिस, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी समेत सरकारी विभाग से जुड़े कई लोग निरंतर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं. ये लोग वही हैं जो अपने जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा कर रहे हैं. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर अगर कोरोना मरीज़ों की सेवा करते हुए कोई भी कर्मचारी चाहे कोई सफाई कर्मचारी हो, डॉक्टर हो, नर्स हो चाहे सरकारी में हो या प्राइवेट में हो कोरोना की वजह से शहीद होता है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि देगी.

कोरोना वायरस: पीएम मोदी COVID-19 को लेकर कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Subhash Yadav

कोरोना वायरस के मामले लगातार भारत में बढ़ रहे हैं. कोरोना से निपटने के लिए देश में 14 दिन के लॉकडाउन का ऐलान पीएम मोदी ने किया हुआ है. जिसके चलते कारोबार बंद पड़ा हुआ है. देश को रोजाना आर्थिक मोर्च पर काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. केंद्र सहित सभी राज्य सरकारें अपने स्तर पर हर संभव मदद कर रही हैं.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने की ट्वीट: 'दो भारत', एक अंताक्षरी खेल देख रहा और दूसरा घर जाने की राह

IANS

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश में लॉकडाउन लागू किया गया है. 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है, लेकिन इस बीच दिहाड़ी मजदूरों को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं.

Monalisa Photos: भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने साड़ी पहनकर शेयर की खूबसूरत फोटो, फैंस भी हुए दीवाने

Aarti Shejvalkar

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देशभर में लॉक डाउन घोषित किया हैं. साथ ही सरकार ने घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की हैं. ऐसे में सभी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ इस इंडस्ट्री से जुड़े सभी कलाकार लॉक डाउन का पालन बखूबी से निभा रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी खुबसूरत फोटो शेयर कि है जिसमें उन्होंने साड़ी पहनकर पोज दिया है.

देशभर में कोरोना का कहर, पिछले 12 घंटे में मिले 240 मरीज- कुल 38 संक्रमितों की मौत

Dinesh Dubey

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 12 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के 240 नए मामलों की पुष्टि हुई है. इसके साथ एस महामारी से संक्रमित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है. जबकि 38 लोगों की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने से हो गई है.

Shaktimaan Telecast Time & Schedule: दूरदर्शन पर कितने बजे आएगा शक्तिमान? मुकेश खन्ना ने Video में किया खुलासा

Akash Jaiswal

मुकेश खन्ना के टीवी शो 'शक्तिमान' को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है. आज दोपहर से ही हर कोई इंटरनेट पर सवाल कर रहा है कि आखिर शक्तिमान कहां है? दरअसल सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की घोषणा के बाद दर्शक बेसब्री से शक्तिमान को दूरदर्शन पर दोपहर 1:00 बजे देखने का इंतजार कर रहे थे.

Categories