Shaktimaan Telecast Time & Schedule: दूरदर्शन पर कितने बजे आएगा शक्तिमान? मुकेश खन्ना ने Video में किया खुलासा

मुकेश खन्ना के टीवी शो 'शक्तिमान' को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है. आज दोपहर से ही हर कोई इंटरनेट पर सवाल कर रहा है कि आखिर शक्तिमान कहां है? दरअसल सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की घोषणा के बाद दर्शक बेसब्री से शक्तिमान को दूरदर्शन पर दोपहर 1:00 बजे देखने का इंतजार कर रहे थे.

शक्तिमान (Photo Credits: Instagram)

Shaktimaan Telecast Time & Schedule: मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के टीवी शो 'शक्तिमान' को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है. आज दोपहर से ही हर कोई इंटरनेट पर सवाल कर रहा है कि आखिर शक्तिमान कहां है? दरअसल सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) की घोषणा के बाद दर्शक बेसब्री से शक्तिमान को दूरदर्शन (Doordarshan) पर दोपहर 1:00 बजे देखने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन आज जब यह शो 1:00 बजे टीवी पर प्रसारित नहीं किया गया तो फैंस काफी नाराज हो उठे और सवाल करने लगे कि उनके साथ मजाक तो नहीं किया गया और उन्हें अप्रैल फूल (April Fool) तो नहीं बनाया गया?

प्रकाश जावड़ेकर ने पिछले हफ्ते घोषणा करते हुए बताया था कि यह शो दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट किया जाएगा. इसी के साथ न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि यह शो दूरदर्शन पर एक अप्रैल से ठीक 1:00 बजे प्रसारित किया जाएगा.

लेकिन आज जब यह शो टीवी पर नहीं आया तो लोग ट्विटर पर इसे लेकर ट्वीट करके सवाल करने. इन ट्वीट्स पर डालें एक-

ये भी पढ़ें: Shaktimaan Returns: शक्तिमान, गीता विश्वास और तमराज किलविश, अब ऐसी दिखती है इस शो की कास्ट

इस शो को लेकर चल रही चर्चा के बाद अब इसके लिए लीड एक्टर मुकेश खन्ना ने खुद एक वीडियो जारी करते हुए इसका सही ऑन एयर टाइम बताया है. अपने इस वीडियो में उन्हें उन्होंने बताया कि यह शो हर रात 8:00 बजे री-टेलीकास्ट किया जाएगा.

इसमें कोई दोराय नहीं कि दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपने चहेते सुपर हीरो को दोबारा टीवी पर देखना चाहते हैं. इसी के चलते जब यह शो अपने बताए गए समय पर प्रसारित नहीं किया गया लोग भी असमंजस में पड़ गए.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SA 5th T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 5वें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

IND vs SA 3rd T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

IND vs SA 1st T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

IND vs SA 3rd ODI 2025 Scorecard: भारतीय गेंदबाज़ों ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर किया ऑलआउट, क्विंटन डिकॉक का शतक; प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव ने झटके 4-4 विकेट

\