IND vs SA 5th T20I 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 5वें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवें टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट DD Sports उपलब्ध कराएगा, लेकिन कुछ शर्तों के साथ. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां T20I 2025 का सीधा प्रसारण DD Free Dish पर DD Sports चैनल के माध्यम से देखा जा सकेगा. हालांकि, यह मैच DD National (दूरदर्शन नेशनल) पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा.
South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Live Telecast On DD Sports: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. लखनऊ में खेला जाने वाला मुकाबला कोहरे के कारण रद्द होने के बाद भारत फिलहाल सीरीज़ में 2-1 से आगे है. भारत ने पहला और तीसरा टी20 जीता, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज़ में वापसी की. दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत निर्नायक टी20 मुकाबले से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज़ 2025 के प्रसारण अधिकार आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवें टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा. वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म जिओहॉटस्टार पर भी देखी जा सकती है.
सीरीज़ के इस निर्णायक मुकाबले में भारत की नजर 3-1 से सीरीज़ अपने नाम करने पर होगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका इस ऐतिहासिक दौरे को जीत के साथ खत्म करने और सीरीज़ 2-2 से बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगा. भारतीय टीम अब तक अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या पर काफी हद तक निर्भर रही है, जबकि गेंदबाज़ी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने प्रभावित किया है. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को एडेन मार्कराम के फॉर्म में लौटने से मजबूती मिली है और डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी व मार्को जानसन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं.
क्या DD Sports पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवें T20I 2025 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?
Ind vs SA I 5th T20Is
After the 4th T20I was called off due to dense fog all focus shifts to the 5th T20I — the series decider. 🔥
With momentum from the previous completed game, the aim is clear: finish strong and seal the series.#INDvSA #5thT20I #SeriesDecider #MatchDay… pic.twitter.com/7Q2utdGb2c
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 19, 2025
हाँ, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवें टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट DD Sports उपलब्ध कराएगा, लेकिन कुछ शर्तों के साथ. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां T20I 2025 का सीधा प्रसारण DD Free Dish पर DD Sports चैनल के माध्यम से देखा जा सकेगा. हालांकि, यह मैच DD National (दूरदर्शन नेशनल) पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा. यानी केबल टीवी और प्राइवेट DTH प्लेटफॉर्म्स पर DD Sports के जरिए यह मैच उपलब्ध नहीं होगा.
DD Free Dish पर कैसे देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां T20I मैच?
सेट-टॉप बॉक्स यूज़र (MPEG-2): DD Sports चैनल नंबर 79 पर उपलब्ध रहेगा
MPEG-4 सेट-टॉप बॉक्स यूज़र: DD Sports HD चैनल नंबर 116 पर देखा जा सकेगा
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच के दौरान DD Sports का लोगो “DD Sports 1.0” में बदल जाता है. इस तरह DD Free Dish उपयोगकर्ता बिल्कुल फ्री में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवें T20I 2025 मैच का सीधा प्रसारण देख सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

