कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने की ट्वीट: 'दो भारत', एक अंताक्षरी खेल देख रहा और दूसरा घर जाने की राह

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश में लॉकडाउन लागू किया गया है. 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है, लेकिन इस बीच दिहाड़ी मजदूरों को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: कोरोनावायरस (Covid-19) के बढ़ते प्रकोप के कारण देश में लॉकडाउन लागू किया गया है. 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है, लेकिन इस बीच दिहाड़ी मजदूरों को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं. इस मसले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने मोदी सरकार पर तंज कसा है. सिब्बल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारत की दो तस्वीरों को पेश करते हुए मौजूदा हालात को बयां किया है.

सिब्बल ने लिखा, दो भारत हैं. एक, जो घर पर है, योग कर रहा है, रामायण देख रहा है और अंताक्षरी खेल रहा है. जबकि दूसरा भारत घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है, जो कि बिना खाने के है, बिना शेल्टर के है और बिना किसी सहायता के है. यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच आम आदमी के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ LPG रसोई गैस सिलेंडर- जानें नई कीमत

सिब्बल का इशारा ट्विटर पर मंत्रियों द्वारा घर में होने के कारण आपस में खेली गई अंताक्षरी की तरफ था. बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन प्रवासी मजदूरों के सामने आ रहे संकट से निपटने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\