कोविड-19: मार्सेली के पूर्व अध्यक्ष पेप डियोफ की मौत
फ्रांस के फुटबाल क्लब मार्सेली के पूर्व अध्यक्ष पेप डियोफ की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई. क्लब ने बताया कि डियोफ 68 साल के थे और 2005 से 2009 तक क्लब के अध्यक्ष रहे थे. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान क्लब दो बार लीग 1 में दूसरे स्थान पर रही थी और दो बार फ्रेंच कप के फाइनल में पहुंची थी.

क्लब ने ट्विटर पर लिखा, "पेप हमेशा मार्सेली के दिल में क्ल्ब के महान शिल्पकार के रूप में रहेंगे." लीग दे फुटबाल प्रोफेशनल (एलएफपी) ने कहा, "पत्रकार, एजेंट, मार्सेली के अध्यक्ष पेप ने अपनी पूरी जिंदगी फुटबाल के लिए समर्पित कर दी.'
फ्रांस और लिवरपूल के पूर्व स्ट्राइकर डजीब्रिल ने कहा, "आज फ्रांस फुटबाल ने एक महान इंसान को खो दिया. मैं आज बेहद दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत दौरे पर, मुंबई में भव्य स्वागत में लगे पोस्टर, आज PM मोदी से होगी मुलाकात; VIDEO
PM मोदी कल मुंबई दौरे पर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल और शहर में कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
\