आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया के एल राहुल का कोलाज- क्या आप इसमें ढूंढ सकते हैं विराट कोहली का चेहरा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार यानि आज ट्विटर और फेसबुक पर भारतीय टीम के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल का एक कोलाज शेयर करते हुए क्रिकेट फैंस से इसमें भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली का चेहरा ढूंढने के लिए कहा है.

आईसीसी ने सोशल मीडिया पर के एल राहुल का कोलाज शेयर कर पूछा सवाल (Photo Credits: Twitter/ICC)

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने बुधवार यानि आज ट्विटर (Twitter) और फेसबुक (Facebook) पर भारतीय टीम के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल (K. L. Rahul) का एक कोलाज शेयर करते हुए क्रिकेट फैंस से इसमें भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का चेहरा ढूंढने के लिए कहा है. इस कोलाज को शेयर करते हुए आईसीसी (ICC) ने कैप्शन में लिखा, 'क्या आप केएल राहुल के इस समूह में विराट कोहली को स्पॉट कर सकते हैं?'

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर पर क्रिकेट फैंस भी अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस पोस्ट को 25 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चूका है. क्रिकेट फैंस लगातार इसमें विराट कोहली का चेहरा ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. फेसबुक पर भी इसे 550 बार से ज्यादा शेयर किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें- क्वारंटाइन में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ शेयर कि ये क्यूट फोटो, इंटरनेट पर हो रही है Viral

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि उन्होंने विराट कोहली का चेहरा ढूंढ लिया है, वहीं कुछ यूजर्स ने इसे समय की बरबादी करार दिया है. वहीं एक यूजर्स ने इस तस्वीर पर एक मजेदार फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर में लिखा गया है, 'अरे मोरी मैय्या, जे का देख लओ.'

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए अबतक 86 टेस्ट मैच खेलते हुए 7240 रन, 248 वनडे मैच खेलते हुए 11867 और 82 T20 मैच खेलते हुए 2794 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस से लड़ाई में क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दान किए 3 करोड़ रुपए?

विराट कोहली के अलावा के एल राहुल ने भारतीय टीम के लिए अबतक 36 टेस्ट मैच खेलते हुए 2006 रन, 32 वनडे मैच खेलते हुए 1239 और 42 T20 मैच खेलते हुए 1461 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड