मुख्य समाचार
सरकार ने पेरासिटामोल से तैयार फार्मूलेशंस के निर्यात से प्रतिबंध हटाया
Bhashaविदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘पेरासिटामोल से बनने वाले फार्मूलेशंस (फिक्स्ड डोज मिश्रण) के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया गया है। हालांकि पेरासिटामोल बनाने में काम आने वाले माल के निर्यात पर रोक जारी रहेगी।’’
एथलीटों, कोचों ने साइ की ऑनलाइन कार्यशाला की तारीफ की
Bhashaकोविड-19 महामारी के कारण देश में लॉकडाउन (बंद) तीन मई तक बढ़ गया है । साइ ने राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिलकर 16 विषयों के लिए 21 दिवसीय ऑनलाइन विकास कार्यक्रम शुरू किया है।
चीन ने कोविड-19 संबंधी तथ्य छिपाने की बात से इनकार किया
Bhashaचीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब चीन ने कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में महामारी से मरनेवालों की संख्या में संशोधन के बाद देश में मृतक संख्या 4,632 बताई है।
लॉकडाउन के दौरान स्कूल मांगे फीस तो कीजिये शिकायत: महाराष्ट्र की मंत्री
Bhashaएक वक्तव्य में गायकवाड़ ने कहा कि सरकार ने 30 मार्च को आदेश जारी किया था कि स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद के दौरान फीस की मांग नहीं कर सकते।
व्हाइट हाउस ने सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों के बीच इवांका ट्रंप की यात्रा का बचाव किया
Bhashaन्यूयॉक टाइम्स की खबर के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने अपने पति और ट्रंप प्रशासन के सलाहकार जेरेड कुशनेर तथा अपने तीन बच्चों के साथ इस महीने की शुरुआत में न्यूजर्सी के ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर की यात्रा की थी। आठ अप्रैल को सप्ताह भर चलने वाले पासओवर उत्सव की पहली रात का जश्न मनाने के लिए उन्होंने यह यात्रा की थी।
गुजरात के जीबीआरसी ने कोविड-19 के तीन नए म्यूटेशन लगाया पता
Bhashaकिसी भी कोशिका या वायरस की अनुवांशिक संरचना में बदलाव म्यूटेशन कहलाता है। कोशिका की अनुवांशिक संचना डीएनए से बनती है और इसमें होने वाला बदलाव स्थायी तो नहीं होता लेकिन अपना प्रभाव डालता है। कहा जा सकता है कि म्यूटेशन दूसरी परिस्थितियों में सक्रिय रहने के लिए कोशिका में होने वाला बदलाव है।
मुंबई: धारावी में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले दर्ज, पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 101 हुई
Team Latestlyकोरोना के सबसे ज्यादा मामले धारावी में पाए जा रहे हैं. ताजा जानकारी है उसके अनुसार धारावी में आज 15 नए मामले पाए गए है. इस तरफ इस इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 101 पहुंच गई है.
लॉकडाउन: हरियाणा में टोल नाकों पर नहीं देना होगा शुल्क
Bhashaशुक्रवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।
जिलाधिकारी को संदेह, "जनवरी-फरवरी में आये हवाई यात्रियों से फैला इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण"
Bhashaजिलाधिकारी मनीष सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "ऐसा लग रहा है कि मुख्य रूप से यह वायरस स्थानीय हवाई अड्डे पर जनवरी-फरवरी में उतरने वाली यात्री उड़ानों से ही आया है जिससे शहर में यह स्थिति बनी है। इन्हीं उड़ानों से उतरे यात्रियों की वजह से ये चीजें (संक्रमण का फैलाव) हुई हैं।"
उद्योग जगत ने कहा, रिजर्व बैंक के उपायों से वित्तीय दबाव को कम करने में मदद मिलेगी
Bhashaभारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि रिजर्व बैंक के इस कदम से विशेष रूप से दबाव वाले क्षेत्रों को नकदी उपलब्ध हो सकेगी। यह एक सराहनीय कदम है।
रियल एस्टेट उद्योग ने व्यवस्था में नकदी बढ़ाने के रिजर्व बैंक के उपायों का किया स्वागत
Bhashaरिजर्व बैंक ने शुक्रवार को रिवर्स रेपो दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वीडियो संदेश में कहा कि बैंको को अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों को अधिक कर्ज देने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से रिवर्स रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.75 प्रतिशत कर दिया गया है।
घर लौटने की कोशिश करते पकड़े गये 11 प्रवासी मजदूर
Bhashaबड़कोट के थाना प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने शुक्रवार को यहां बताया कि उत्तरकाशी में राशन न मिलने पर 11 मजदूर कल जंगल के रास्ते पैदल अपने घर सहारनपुर जा रहे थे लेकिन भटककर स्यालना गांव पहुंच गए।
कोरोना वायरस: राजकोट के संक्रमण प्रभावित जंगलेश्वर में आधी रात से लग जाएगा कर्फ्यू
Bhashaअधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लॉकडाउन लागू होने के साथ भारत में कोविड-19 के मामलों के दोगुने होने की दर घटी :स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोविड-19 की स्थिति पर ताजा जानकारी के बारे में अपनी दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में दावा किया कि कोरोना वायरस संक्रमण से सही होने वाले और संक्रमण से मौत की संख्या के अनुपात के मामले में भारत अन्य कई देशों से बेहतर काम कर रहा है।
कोरी एंडरसन ने बताया विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन है बेहतर कप्तान
Rakesh Singhन्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी कोरी एंडरसन ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'रोहित शर्मा आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस की अगुवाई करते हैं, वहीं विराट कोहली आरसीबी की.
कोविड-19 : भारत से ब्रिटिश नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिये 17 और चार्टर्ड उड़ानें
Bhashaये उड़ानें विभिन्न शहरों से 20 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच परिचालित होंगी।
वायरस को हटाने में हैंड ड्रायर से अधिक टिशू पेपर ज्यादा कारगर : अध्ययन
Bhashaशोधकर्ताओं ने हाथ को सूखा रखना विषाणुओं के संक्रमण को फैलने की आशंका कम करने के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसा नहीं होने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
द्रमुक ने कोरोना वायरस को ‘अमीरों के रोग’ बताने वाली टिप्पणी के लिए पलानीस्वामी की आलोचना की
Bhashaइस बीच मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने स्टालिन से जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा विशेषज्ञों के दिशानिर्देशों का पालन कर रही है।
Fact Check: कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को दिखाने के लिए अमेरिकी CEO ने बनाया नया मैप? जानिए पूरी सच्चाई
Dinesh Dubeyइस मैप में भारतीय राज्यों की तुलना जनसंख्या के आधार पर अन्य देशों से की गई है और कहा जा रहा है कि इस मैप को एक अमेरिकी सीईओ ने बनाया है. जिससे वह अपने कर्मचारियों को समझा सके कि भारत किस प्रकार कई देशों की कोरोना से हुई स्थिति एक साथ संभाल रहा है.
सारा अली खान हैं एक 'बागी' बच्ची, मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम भी सहमत
IANSसारा ने इंस्टाग्राम पर एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें सारा अपनी मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ टिकटॉक चुनौती लेने के लिए एक साथ बैठी हैं, 'सबसे अधिक संभावना किसका है क्लिप में, इस सवाल का जवाब देते हुए कि कौन सबसे साहसी है,