एथलीटों, कोचों ने साइ की ऑनलाइन कार्यशाला की तारीफ की

कोविड-19 महामारी के कारण देश में लॉकडाउन (बंद) तीन मई तक बढ़ गया है । साइ ने राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिलकर 16 विषयों के लिए 21 दिवसीय ऑनलाइन विकास कार्यक्रम शुरू किया है।

जमात

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल विश्व चैंपियनशिप (2003) की कांस्य पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज सहित पूर्व एथलीटों ने कोचों के कौशल को बढ़ाने के मकसद से भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला की प्रशंसा की।

कोविड-19 महामारी के कारण देश में लॉकडाउन (बंद) तीन मई तक बढ़ गया है । साइ ने राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिलकर 16 विषयों के लिए 21 दिवसीय ऑनलाइन विकास कार्यक्रम शुरू किया है।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ऊंची कूद की पूर्व खिलाड़ी अंजू ने बताया, ‘‘साइ इस कार्यशाला के लिए इससे बेहतर समय नहीं चुन सकता था। अभी कोचों के पास समय हैं और इस दौरान उन्हें अपने कौशल के स्तर को बढ़ाने और एक दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका मिल रहा है।’’

कार्यशाला के पहले दिन 4700 कोचों ने सत्र में भाग लिया जबकि दूसरे दिन 5075 कोच शामिल हुए।

अंजू ने कहा, ‘‘ कार्यशाला में बड़ी संख्या में कोच भाग ले रहे है। इन सत्रों में खेल मंत्री और साइ के महानिदेशक को भाग लेते देखना भी अच्छा लगा। यह दिखाता है कि कोचों को सशक्त बनाने को लेकर मंत्रालय और साइ कितने गंभीर है।’’

पूर्व ओलंपियन निशानेबाज और भारतीय जूनियर रायफल टीम की मौजूदा हाई परफार्मेंस कोच सुमा शिरूर ने भी इस पहल की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ खेल विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए यह एक अद्भुत कदम है। अपने संबोधन में खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने इसे ‘गेम चेंजिंग’ करार दिया था जो सही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\