वायरस को हटाने में हैंड ड्रायर से अधिक टिशू पेपर ज्यादा कारगर : अध्ययन

शोधकर्ताओं ने हाथ को सूखा रखना विषाणुओं के संक्रमण को फैलने की आशंका कम करने के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसा नहीं होने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

लंदन, 17 अप्रैल वायरस को हटाने के लिए हाथ को हैंड ड्रायर के बजाय टिशू पेपर से साफ करना ज्यादा कारगर है। यह खुलासा एक अध्ययन में हुआ है।

शोधकर्ताओं ने हाथ को सूखा रखना विषाणुओं के संक्रमण को फैलने की आशंका कम करने के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसा नहीं होने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

ब्रिटेन स्थित लीड्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं सहित ण्क शोध दल ने इस बात की जांच की कि हाथ को सूखाने के तरीके से वायरस के प्रसार पर कोई असर होता है या नहीं।

अध्ययन के दौरान चार स्वयंसेवकों के दस्ताने पहने हाथ को जीवाणुभोजी (वायरस जो बैक्टीरिया को संक्रमित करता है लेकिन इनसानों के लिए नुकसानदायक नहीं होता है) से संक्रमित किया गया। संक्रमण के बाद उन्होंने हाथ नहीं धोया (जैसा आम तौर पर लोग ठीक से हाथ नहीं धोते)।

प्रत्येक स्वयंसेवक ने एप्रॉन (चिकित्सकों द्वारा कपड़े के ऊपर पहने जाना वाला गाउन) पहना था ताकि हाथ सूखाने के दौरान कपड़ों पर होने वाले संक्रमण को मापा जा सके।

शोधकर्ताओं ने पाया कि हैंड ड्रायर और टिशू पेपर से हाथ सूखाने पर वायरस के संक्रमण में कमी आई लेकिन हैंड ड्रायर से हाथ सूखाने पर टिशू पेपर के मुकाबले एप्रॉन पर संक्रमण का स्तर अधिक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\