घर लौटने की कोशिश करते पकड़े गये 11 प्रवासी मजदूर

बड़कोट के थाना प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने शुक्रवार को यहां बताया कि उत्तरकाशी में राशन न मिलने पर 11 मजदूर कल जंगल के रास्ते पैदल अपने घर सहारनपुर जा रहे थे लेकिन भटककर स्यालना गांव पहुंच गए।

जमात

उत्तरकाशी, 17 अप्रैल उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले की गंगा घाटी से जंगल के रास्ते उत्तर प्रदेश के सहारनपुर भागने की कोशिश कर रहे 11 मजदूरों को पकड़ कर उनकी मेडिकल जांच कराई गयी जबकि उन्हें जमाती कहकर व्हाटसएप पर अफवाह फैलाने वाले ग्रुप एडमिन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया ।

बड़कोट के थाना प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने शुक्रवार को यहां बताया कि उत्तरकाशी में राशन न मिलने पर 11 मजदूर कल जंगल के रास्ते पैदल अपने घर सहारनपुर जा रहे थे लेकिन भटककर स्यालना गांव पहुंच गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि 11 संदिग्ध लोग यहां पहुचे हैं जिस पर पुलिस तत्काल चिकित्सकों के दल के साथ मौके पर पहुंची और उनकी मेडिकल जांच कराई ।

इस बीच, एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने इन मजदूरों को जमाती कह कर एक पोस्ट डाल दी जिससे क्षेत्र में अफवाह फैल गयी ।

इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्रुप एडमिन के विरुद्ध आपदा प्रबंधन कानून और भारतीय दंड विधान की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।

कोहली ने कहा कि उक्त मजदूर बंद से पहले से मजदूरी कर रहे थे और हकीकत जाने बिना अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\