व्हाइट हाउस ने सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों के बीच इवांका ट्रंप की यात्रा का बचाव किया

न्यूयॉक टाइम्स की खबर के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने अपने पति और ट्रंप प्रशासन के सलाहकार जेरेड कुशनेर तथा अपने तीन बच्चों के साथ इस महीने की शुरुआत में न्यूजर्सी के ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर की यात्रा की थी। आठ अप्रैल को सप्ताह भर चलने वाले पासओवर उत्सव की पहली रात का जश्न मनाने के लिए उन्होंने यह यात्रा की थी।

वाशिंगटन, 17 अप्रैल व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार के यात्रा नहीं करने के दिशानिर्देशों के बावजूद इवांका ट्रंप और उनके परिवार की यहूदी उत्सव पासओवर मनाने के लिए की गयी न्यूजर्सी की यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि यह व्यावसायिक यात्रा नहीं थी।

न्यूयॉक टाइम्स की खबर के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने अपने पति और ट्रंप प्रशासन के सलाहकार जेरेड कुशनेर तथा अपने तीन बच्चों के साथ इस महीने की शुरुआत में न्यूजर्सी के ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर की यात्रा की थी। आठ अप्रैल को सप्ताह भर चलने वाले पासओवर उत्सव की पहली रात का जश्न मनाने के लिए उन्होंने यह यात्रा की थी।

पासओवर यहूदियों का बड़ा त्योहार है। यहूदी समुदाय सात दिन तक इस उत्सव को मनाता है जो सामान्यत: अप्रैल में मनाया जाता है।

वाशिंगटन में एक अप्रैल से सभी नागरिकों को घर पर ही रहने का आदेश जारी किया गया था और केवल अत्यावश्यक सेवाओं के लिए छूट दी गयी है।

न्यूजर्सी में भी यह आदेश लागू है।

खबर के मुताबिक कुशनेर व्हाइट हाउस लौट आए लेकिन इवांका बेडमिंस्टर से काम करती रहीं, फोन कॉल लेती रहीं और वहां अपने बच्चों के साथ वक्त बिताती रहीं।

व्हाइट हाउस ने उनकी यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि यह घर से घर तक की यात्रा से अलग नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\