मुख्य समाचार
‘ब्रिटेन के स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत भारतीयों को है कोविड-19 का सबसे अधिक खतरा’
Bhasha‘इंस्टीट्यूट ऑफ फिस्कल स्टडीज’ (आईएफएस) ने अपनी एक रिपोर्ट में यह भी पाया कि भारतीय उन समुदायों में से एक हैं, जिन पर इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के आर्थिक प्रभाव का असर पड़ने की संभावना कम है क्योंकि वे अधिक सुरक्षित क्षेत्रों में काम करते हैं।
असम में रेडियो के जरिए होगी नौंवी, दसवीं की कक्षाओं की पढ़ाई
Bhashaआधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि तीन मई से आठ मई के बीच पहले चरण में कछार और हैलाकांडी जिले के छात्रों के लिए शिक्षकों द्वारा रिकार्ड किए गए लेक्चर प्रसारित किए जाएंगे।
पाकिस्तान में एक दिन में कोविड-19 के 990 नए मामले सामने आए, कुल संख्या बढ़कर 17,439 हुई
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में 6,340 मामले सामने आए हैं जबकि सिंध में 6,675, खैबर पख्तूनख्वा में 2,627, बलोचिस्तान में 1,049, इस्लामाबाद में 343, गिलगित-बाल्तिस्तान में 339 और पाक अधिकृत कश्मीर में 66 मामले सामने आए हैं।
सिंगापुर ने विदेशी कर्मचारियों के बीच कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए और अधिक उपाय किए
Bhashaउन्होंने कहा कि जांच में संक्रमण की पुष्टि के तुरंत बाद मरीजों को दूर के किसी अस्पताल में ले जाने के बजाय इंटर-एजेंसी टास्क फोर्स द्वारा स्थापित सामुदायिक देखभाल सुविधा केंद्र (सीसीएफ) में ले जाया जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स में मुझे पूरी आजादी देते हैं पोंटिंग : ऋषभ पंत
Bhashaपंत ने अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम चैट पर कहा ,‘‘वह मुझे पूरी आजादी देते हैं । वह कहते हैं कि जैसा चाहो, खेलो ।’’
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख ने अपने विवादित पोस्ट के लिए माफी मांगी
Bhashaखान ने कहा कि देश जब एक आपात स्थिति का सामना कर रहा है तो उस समय उनकी ओर से किया गया एक ट्वीट ‘गलत समय पर’ था और ‘असंवेदनशील’ था।
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज की मौत
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया निवासी 54 वर्षीय मरीज को 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।
माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ‘पहुंचा’ 5जी सिग्नल
Bhashaचीन की सरकारी दूरसंचार कंपनी चाइना मोबाइल के अनुसार यह बेस स्टेशन 6,500 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। यह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के आधुनिक आधार शिविर (बेस कैंप) में स्थित है। इसने बृहस्पतिवार से परिचालन शुरू कर दिया।
Lockdown Extended: लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर पहुंचने लगे नासिक स्टेशन, सरकार ने शुरू की श्रमिक स्पेशल ट्रेन- अन्य राज्यों में दिखा यही नजारा
Team Latestlyकोरोना वायरस के कारण देश में एक बार फिर से लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. उससे पहले दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर, स्टूडेंट्स और पर्यटकों के लिए केंद्र सरकार ने उनके लिए 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है. इन ट्रेन में सवार हो कर प्रवासी मजदूर अपने राज्यों में जा सकेंगे. सरकार के इस ऐलान के बाद से अब स्टेशन के बाहर भीड़ साफ नजर आने लगी है. कुछ ऐसा ही नाजरा महाराष्ट्र के नासिक स्टेशन पर देखने को मिला. जहां पर लखनऊ, उत्तर प्रदेश और भोपाल, मध्य प्रदेश के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेने' से अपने राज्य लौटने के लिए प्रवासी मजदूर नासिक रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगे हैं. वहीं केरल में भुवनेश्वर, ओडिशा जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन' पर सवार होने के लिए अलुवा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों का पहुंचना शुरू हो गया है. यहां से लगभग 1140 प्रवासी मजदूर ओडिशा जाने वाली विशेष ट्रेन में सवार होंगे.
दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 2,600 से अधिक लोग हिरासत में, 90 मामले दर्ज
Bhashaपुलिस द्वारा साझा किए गए ब्योरे के अनुसार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत 90 मामले दर्ज किए गए।
प्रवर्तकों सहित निवेशकों से दो हजार करोड़ रुपये जुटाएगा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
Bhashaबैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एक मई को हुई बैठक में तरजीही आधार पर 86.24 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर 2,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी।
कोरोना का कहर: रूस में 24 घंटे में 7,933 नए मामले दर्ज, पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 114,431 हुई
IANSरूस में 24 घंटों को दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 7,933 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जो एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 114,431 पहुंच गई है
कांग्रेस तब क्यों चुप थी जब राजस्थान ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाया: अनिल विज
Bhashaविज ने कहा, ‘‘जब राजस्थान में उसकी सरकार ने एक महीने पहले ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे तो तब कांग्रेस ने क्यों नहीं कहा कि जजिया कर लगाया गया है।’’
गोयल का भारतीय मिशनों से आह्वान, भारत को बेहतर निवेश गंतव्य के तौर पर बढ़ावा दें
Bhashaगोयल बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न देशों में स्थित 131 मिशनों के साथ परिचर्चा कर रहे थे।
मथुरा में छात्र के माता-पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित निकले, जनपद रेड जोन में शामिल
Bhashaजनपद को शुक्रवार को कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्रों की सूची में रेड जोन में शामिल किया गया।
कोविड-19: दिल्ली के गाजीपुर मंडी में एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम की धज्जियां उड़ीं
Bhashaभीड़ मंडी के प्रवेश द्वार पर इकट्ठा हो गयी और एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियम को लागू करने की अधिकारियों की कोशिश को, नहीं के बराबर सफलता मिली।
बैंक प्रमुखों के साथ शनिवार को बैठक करेंगे आरबीआई गवर्नर
Bhashaइस बैठक में आरबीआई द्वारा घोषित कई उपायों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इनमें ब्याज दर में संशोधन और उपभोक्ताओं तक इसका लाभ पहुंचने के साथ ही उद्योग जगत की मदद के लिये नकदी डालने के लिये किये गये उपाय शामिल हैं।
मोदी ने बिजली क्षेत्र से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा
Bhashaएक आधिकारिक बयान के मुताबिक उन्होंने बिजली क्षेत्र और कोविड-19 के उस पर असर के बारे में आयोजित एक बैठक में विभिन्न दीर्घकालिक सुधारों पर भी चर्चा की। इन सुधारों में क्षेत्र की स्थिरता, लचीलापन और कार्यकुशलता बढ़ाने के उपाय शामिल हैं।
यूपी में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 2328 : अब तक 42 की मौत
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोरोना संक्रमण के 116 नये मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 2328 हो गयी है।