कोविड-19: दिल्ली के गाजीपुर मंडी में एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम की धज्जियां उड़ीं

भीड़ मंडी के प्रवेश द्वार पर इकट्ठा हो गयी और एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियम को लागू करने की अधिकारियों की कोशिश को, नहीं के बराबर सफलता मिली।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई राष्ट्रीय राजधानी में गाजीपुर थोक फल एवं सब्जी मंडी में खरीददारों और विक्रेताओं की भारी भीड़ जुट गयी जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बनाये गये एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम की धज्जियां उड़ गयीं।

भीड़ मंडी के प्रवेश द्वार पर इकट्ठा हो गयी और एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियम को लागू करने की अधिकारियों की कोशिश को, नहीं के बराबर सफलता मिली।

गाजीपुर मंडी के सचिव श्यामलाल ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के मद्देनजर हम एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियम को लागू कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि जागरूकता की कमी के चलते लोग एक दूसरे के बीच दूरी बनाने और कतार में जाने के बजाय एक दूसरे से आगे निकल जाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सब्जी खरीददार बाजार के द्वार पर एक दूसरे से आगे निकलने की जद्दोजेहद कर रहे हैं। उनके हाथों में प्लास्टिक के क्रेट हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बाजार में ऐसी स्थिति इसलिए बन गयी क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी की अन्य मंडियां पाबंदियों के चलते बंद हैं।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा, ‘‘ कृषि उपज विपणन समिति के साथ शुक्रवार को एक बैठक हुई थी जिसमें यह तय किया गया था कि अलग अलग प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए ट्रकों को छह बजे शाम से लेकर तड़के तीन बजे आने दिया जाएगा तथा खरीददारों को चार बजे के बाद प्रवेश करने दिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान