गोयल का भारतीय मिशनों से आह्वान, भारत को बेहतर निवेश गंतव्य के तौर पर बढ़ावा दें

गोयल बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न देशों में स्थित 131 मिशनों के साथ परिचर्चा कर रहे थे।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय मिशनों का आह्वान किया है कि वे घरेलू कंपनियों और निर्यातकों के लिए कारोबारी अवसरों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारत को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

गोयल बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न देशों में स्थित 131 मिशनों के साथ परिचर्चा कर रहे थे।

गोयल ने कहा कि सभी को कोविड-19 से पैदा हुई स्थिति को अवसरों में बदलने के लिए काम करना चाहिए और घरेलू उद्योगों में सुधार के लिए नए सुधारों के साथ आगे आना चाहिए।

एक आधिकारिक बयान में गोयल के हवाले से कहा गया है, ‘‘हमें तीन गुना ऊंची आर्थिक वृद्धि के लक्ष्य के लिए काम करना चाहिए। उच्चस्तर पर विचार-विमर्श हुआ है जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोविड-19 के बाद के अवसरों को छोड़ा न जाए।’’

गोयल ने कहा कि करीब 100 देशों को भारतीय दवाइयों से लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया के देश ऐसे राष्ट्र की तलाश कर रहे हैं जहां कामकाज में पारदर्शिता हो, कानून का शासन हो और वह विश्वसनीय हो।

गोयल ने कहा कि भारतीय मिशन उनके देशों में मौजूद अवसरों की पहचान में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि निवेश एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) कारखाने और विनिर्माण इकाइयां लगाने के लिए एकल खिड़की प्रणाली पर काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\