दिल्ली में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 2,600 से अधिक लोग हिरासत में, 90 मामले दर्ज

पुलिस द्वारा साझा किए गए ब्योरे के अनुसार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत 90 मामले दर्ज किए गए।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को 90 मामले दर्ज किए गए और 2,654 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा साझा किए गए ब्योरे के अनुसार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत 90 मामले दर्ज किए गए।

ब्योरे में कहा गया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के उचित आदेशों को मानने के लिए लोगों का बाध्य होना) के तहत 2,654 लोग हिरासत में लिए गए और धारा 66 के तहत 157 वाहन जब्त किए गए।

पुलिस ने कहा कि कुल 426 आवागमन पास जारी किए गए।

बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने पर 45 मामले दर्ज किए गए।

गत 24 मार्च से लेकर अब तक 1,33,158 लोगों को आदेशों का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट