कांग्रेस तब क्यों चुप थी जब राजस्थान ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाया: अनिल विज

विज ने कहा, ‘‘जब राजस्थान में उसकी सरकार ने एक महीने पहले ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे तो तब कांग्रेस ने क्यों नहीं कहा कि जजिया कर लगाया गया है।’’

जमात

चंडीगढ़, एक मई डीजल-पेट्रोल पर वैट में वृद्धि करने के हरियाणा सरकार के फैसले की कांग्रेस द्वारा निन्दा किए जाने पर राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि मुख्य विपक्षी दल ने तब आवाज क्यों नहीं उठाई जब राजस्थान में उसकी खुद की सरकार ने एक महीने पहले इसी तरह की वृद्धि की थी।

विज ने कहा, ‘‘जब राजस्थान में उसकी सरकार ने एक महीने पहले ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे तो तब कांग्रेस ने क्यों नहीं कहा कि जजिया कर लगाया गया है।’’

इससे पहले, आज दिन में कांग्रेस ने कहा कि वह हरियाणा में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भाजपा नीत सरकार को अपना सहयोग दे रही है, लेकिन यदि सरकार ‘‘जनविरोधी फैसले’’ करेगी तो उसका विरोध किया जाएगा।

कांग्रेस ने राज्य सरकार द्वारा बसों का किराया और पेट्रोल तथा डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाए जाने की निन्दा की।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे नया ‘‘जजिया कर’’ करार दिया।

विज राज्य के गृह मंत्री होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान