दिल्ली कैपिटल्स में मुझे पूरी आजादी देते हैं पोंटिंग : ऋषभ पंत

पंत ने अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम चैट पर कहा ,‘‘वह मुझे पूरी आजादी देते हैं । वह कहते हैं कि जैसा चाहो, खेलो ।’’

जमात

नयी दिल्ली, एक मई अक्सर आते ही आक्रामक खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा देने वाले ऋषभ पंत का कहना है कि उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग उन्हें अपनी तरह से खेलने की पूरी आजादी देते हैं ।

पंत ने अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम चैट पर कहा ,‘‘वह मुझे पूरी आजादी देते हैं । वह कहते हैं कि जैसा चाहो, खेलो ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल 2018 सत्र उनके लिये जिंदगी बदलने वाला रहा । पंत ने इसमें 14 मैचों में 650 रन बनाये थे जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘वह सत्र मेरे लिये जिंदगी बदलने वाला था । मुझे उस कामयाबी की जरूरत थी । हम पिछली बार नॉकआउट तक पहुंचे और तीसरे स्थान पर रहे ।’’

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने की चुनौतियों के बारे में कहा ,‘‘ मुझे टेस्ट खेलना पसंद है । आप खुद को समय दे सकते हैं । टेस्ट क्रिकेट में आपकी असल परीक्षा होती है ।’’

पंत ने अपने शुरूआती दिनों के संघर्ष के बारे में भी बताया । उन्होंने कहा कि एम एस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना और शिखर धवन जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उनकी काफी मदद की ।

अपने आदर्श एडम गिलक्रिस्ट के बारे मे उन्होंने कहा ,‘‘समय के साथ मुझे अहसास हुआ कि आपको अपने आदर्श से सीखना होता है, उसकी नकल नहीं करनी होती । आपको अपनी अलग पहचान बनानी होती है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान