प्रवर्तकों सहित निवेशकों से दो हजार करोड़ रुपये जुटाएगा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एक मई को हुई बैठक में तरजीही आधार पर 86.24 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर 2,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई निजी क्षेत्र का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने प्रवर्तक और वारबर्ग पिंकस समेत अन्य निवेशकों से 2,000 करोड़ रुपये की नयी इक्विटी पूंजी जुटाएगा। बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एक मई को हुई बैठक में तरजीही आधार पर 86.24 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर 2,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी।

ये शेयर बैंक के प्रवर्तक आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अलावा वारबर्ग पिंकससमूह की कंपनी डेसाइड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस को जारी किये जायेंगे।

बैंक ने कहा कि ये शेयर मौजूदा व नये निवेशकों को 23.19 रुपये प्रति शेयर की दर से जारी किये जायेंगे।

हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी शेयरधारकों समेत अन्य मंजूरियां मिलनी शेष हैं।

बैंक ने बयान में कहा, "बैंक इस पूंजी का उपयोग वृद्धि तेज करने, देनदारी व संपत्ति श्रेणी में निवेश जारी रखने, पहुंच का विस्तार करने के लिये प्रौद्योगिकी व बुनियादी ढांचे में निवेश करने और ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने के लिये विभिन्न उत्पादों के ऊपर करेगा।’’

बयान के अनुसार, प्रवर्तक 34 करोड़ 49 लाख 76 हजार 282 शेयरों का अधिग्रहण करेंगे। इनके अलावा आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ 25 करोड़ 87 लाख 32 हजार 212 शेयरों का अधिग्रहण करेगी। शेष तीन निवेशकों में से प्रत्येक 8 करोड़ 62 लाख 44 हजार 070 शेयरों का अधिग्रहण करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान