मुख्य समाचार

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आमिर और रियाज केंद्रीय अनुबंध से बाहर

Bhasha

केंद्रीय अनुबंध में 18 खिलाड़ियों को तीन वर्गों में बांटा गया है जिसमें उन्हें 12 महीने के लिये मासिक वेतन के अलावा अन्य लाभ मिलेंगे।

भोजन और पैसे खत्म होने पर मजदूर ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने दिया खाना और धन

Bhasha

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के सीवान जिले के चैनपुर छितौनी गांव का रहने वाला दीपू पटेल (25) पुणे में रहकर काम करता था। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी छूट गई। जब उसके पास मात्र 1300 रुपए रह गए तो उसने पैदल ही अपने घर लौटने का फैसला किया।

पहली बार, एकल न्यायाधीशों की शीर्ष न्यायालय की तीन पीठों ने 20-20 मामलों की सुनवाई की

Bhasha

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति रिषिकेश रॉय की एकल न्यायाधीशों वाली तीन पीठों ने 20-20 हस्तांतरण मामलों (वे याचिकाएं जिनमें एक मामले को एक अदालत से दूसरी अदालत में भेजने का अनुरोध किया जाता है) की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सुनवाई की और आवश्यक आदेश जारी किये।

अभी तक 642 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी गईं, करीब आठ लाख प्रवासियों को घर पहुंचाया गया

Bhasha

इनमें से सबसे अधिक ट्रेनें (301) उत्तर प्रदेश और उसके बाद बिहार (169) पहुंचीं।

थल सेना प्रमुख नरवणे ने पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया

Bhasha

सेना प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि 12 से 13 मई को इस दौरे के दौरान सेना प्रमुख नरवणे के साथ दक्षिण पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर भी थे। सेना प्रमुख ने क्षेत्र के दौरे पर अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

लॉकडाउन के दौरान शराब की दो लाख से अधिक बोतलें, 972 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त: हरियाणा पुलिस

Bhasha

पुलिस ने बताया कि इस अवधि के दौरान हिसार रेंज से पांच वांछित और 48 अन्य अपराधी पकड़े गए।

पैकेज: रीयल एस्टेट कंपनियों को परियोजनाएं पूरा करने को छह माह का अतिरिक्त समय

Bhasha

आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के रीयल एस्टेट नियामकों को परामर्श जारी कर कोविड-19 को ‘दैवीय आपदा’ के रूप में लेने को कहेगा, जिससे रेरा कानून के तहत इसे ‘ मनुष्य के वश से बाहर की आपदा’ माना जाएगा। इससे बिल्डरों को परियोजनाओं को पूरा करने के लिए और समय दिया जा सकेगा।

ओलंपिक से पहले सीनियर पुरूष और महिला टीमों की स्पर्धाओं की विस्तृत योजना तैयार : हॉकी इंडिया

Bhasha

इसके तहत दोनों टीमों दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ कई मैच खेलेंगी ।

ट्विटर का बड़ा ऐलान, कुछ कर्मचारी हमेशा कर सकते हैं 'वर्क फ्रॉम होम'

Rakesh Singh

लगभग पूरी दुनियां कोरोना महामारी से परेशान है. इस दौरान कई देशों में कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' यानि घर से काम करने के लिए कहा गया है. इसी कड़ी में ट्विटर ने भी अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' यानि घर से काम करने के लिए कहा है.

मध्य प्रदेश में इंसानियत शर्मसार! कलयुगी पिता ने लॉकडाउन में दो बार किया 18 वर्षीया बेटी का बलात्कार, मां ने भी दिया आरोपी पति का साथ 

Team Latestly

देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. इस घटना ने एक बार फिर पिता-बेटी के रिश्ते को नापाक कर दिया है. जानकारी के अनुसार मुरैना के इस कलयुगी पिता पर अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार एक 18 वर्षीया पीड़िता का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान उसके पिता ने दो बार उसका रेप किया है.

आर्थिक पैकेज से कारोबार करने वालों, खासकर एमएसएमई इकाइयों को मदद मिलेगी : मोदी

Bhasha

उन्होंने ट्वीट किया कि इस पैकेज से कारोबार करने वालों विशेषरूप से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को मदद मिलेगी।

सारे नियमों का पालन किये बिना भुगतान सेवा शुरू नहीं करेंगे : वॉट्सऐप इंक ने न्यायालय में कहा

Bhasha

कंपनी ने प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह बात कही।

मैक्स फाइनेंसियल सविर्सिज ने विवाद से विश्वास योजना के तहत 123 करोड़ रुपये का कर विवाद निपटाया

Bhasha

कंपनी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दावा किया है कि वह इस योजना के तहत कर विवाद का निपटान करने वाली निजी क्षेत्र की पहली बड़ी कंपनी है।

कोविड-19: रेमडेसिविर के उत्पादन के लिए गिलीड का चार भारतीय, एक पाकिस्तानी कंपनी से समझौता

Bhasha

अमेरिका के दवा नियामक फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने इस दवा को कोविड-19 के मरीजों के इलाज में आपातकालीन उपयोग की स्वीकृति दी है।

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय को 290 आतंकवादियों को रिहा करने से रोका

Bhasha

पेशावर उच्च न्यायालय की एक पीठ 2014 के पेशावर स्कूल हमले में दोषी ठहराए गए 290 आतंकवादियों और उनके मददगारों की अपील पर विचार कर रही है, जो उन्होंने सैन्य अदालतों द्वारा सुनाई गई अपनी सजा के खिलाफ दायर की है।

आर्थिक पैकेज से निराशा हुई, गरीबों और मध्य वर्ग के लिए कुछ नहीं: कांग्रेस

Bhasha

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह देश के कमजोर वर्ग के 13 करोड़ लोगों के खातों में पैसे डाले।

पिछले 24 घंटे में नौ राज्यों,केंद्र शासित क्षेत्रों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं आया: हर्षवर्धन

Bhasha

कोविड-19 से निपटने में पंजाब की तैयारियों की हर्षवर्धन ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देशभर में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 74,281 मामले सामने आए हैं और पिछले 14 दिनों में मामलों के दोगुनी होने की दर 11 थी, जिसमें बीते तीन दिनों में और अधिक सुधार आया और 12.6 हो गई।

आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 777 हुयी

Bhasha

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने यह जानकारी दी।

गुजरात से 41 फीसदी विशेष श्रमिक विशेष ट्रेनें चलीं : अधिकारी

Bhasha

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि बुधवार रात तक और 56,800 प्रवासी अपने पैतृक स्थानों के लिए रवाना हो सकते हैं।

सरकार को सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू करने पर सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए: स्वास्थ्य विशेषज्ञ

Bhasha

जन स्वास्थ्य और निवारण चिकित्सा के पूर्व निदेशक, डॉ. के. कोलंदसामी ने कहा कि जब भी सेवाएं फिर से शुरू की जाती हैं, तो कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर फेरे के बाद ट्रेन के डिब्बों या बसों को संक्रमण-मुक्त किया जाना चाहिए।

Categories