आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 777 हुयी

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने यह जानकारी दी।

जमात

आगरा, 13 मई आगरा में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 777 हो गयी जिनमें से 369 मरीज ठीक हुए हैं और 25 की मौत हो चुकी है।

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने यह जानकारी दी।

आगरा की सेंट्रल जेल के दस बंदी भी इस रोग की चपेट में आ गए हैं। सेंट्रल जेल में करीब 18०० कैदी हैं।

इस संबंध में डीआईजी जेल लव कुमार ने कहा कि 14 कैदियों और 13 कर्मचारियों सहित 27 लोगों के नमूनों की की जांच करायी गयी थी जिसमें से दस कैदियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

इस बीच एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा को पद से हटा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कानपुर के डॉ. संजय काला को उनके स्थानपर कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में सही तरीके से इलाज नहीं होने और बदइतंजामी के आरोप लगे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\