भोजन और पैसे खत्म होने पर मजदूर ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने दिया खाना और धन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के सीवान जिले के चैनपुर छितौनी गांव का रहने वाला दीपू पटेल (25) पुणे में रहकर काम करता था। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी छूट गई। जब उसके पास मात्र 1300 रुपए रह गए तो उसने पैदल ही अपने घर लौटने का फैसला किया।

जमात

गोरखपुर (उप्र), 13 मई लॉकडाउन में पुणे से पैदल चलकर बिहार जा रहे एक मजदूर ने बुधवार को भोजन और धन ना होने की वजह से गोरखपुर में आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के सीवान जिले के चैनपुर छितौनी गांव का रहने वाला दीपू पटेल (25) पुणे में रहकर काम करता था। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी छूट गई। जब उसके पास मात्र 1300 रुपए रह गए तो उसने पैदल ही अपने घर लौटने का फैसला किया।

सूत्रों ने बताया कि दीपू कुछ दूर पैदल चलकर और कुछ दूर वाहनों से लिफ्ट लेकर किसी तरह गोरखपुर पहुंचा। यहां पहुंचने तक उसका सारा धन और खाने-पीने की चीजें खत्म हो चुकी थीं।

उन्होंने बताया कि दीपू नौसढ़ बस अड्डे गया और उसके सामने स्थित एक व्यक्ति के मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। वहां उसने अपने गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की, मगर इसी बीच कुछ लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

नौसढ़ थाने में तैनात दारोगा भूपेंद्र तिवारी तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने दीपू को समझाया बुझाया और उसे भोजन तथा डेढ़ हजार रुपए दिए।

पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अरविंद पांडे ने बताया कि दीपू को आश्रय स्थल ले जाया जाएगा और अगर वह कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया तो उसे पृथक किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी