गुजरात से 41 फीसदी विशेष श्रमिक विशेष ट्रेनें चलीं : अधिकारी

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि बुधवार रात तक और 56,800 प्रवासी अपने पैतृक स्थानों के लिए रवाना हो सकते हैं।

जमात

अहमदाबाद, 13 मई गुजरात से मंगलवार रात तक 262 विशेष श्रमिक ट्रेनों से 3.34 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके पैतृक राज्य पहुंचाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि बुधवार रात तक और 56,800 प्रवासी अपने पैतृक स्थानों के लिए रवाना हो सकते हैं।

कुमार ने बताया कि देशभर में मंगलवार रात तक प्रवासियों के लिए चलीं 640 विशेष ट्रेनों में से 262 यानी करीब 41 प्रतिशत गुजरात से चलीं।

उन्होंने कहा कि बुधवार रात को गुजरात से 37 और विशेष श्रमिक ट्रेनें 56,800 प्रवासियों को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के लिए रवाना होंगी।

कुमार के अनुसार गुजरात की तुलना में मंगलवार रात तक महाराष्ट्र से 99 श्रमिक ट्रेनें संचालित हुई हैं। इसी तरह पंजाब से 81, राजस्थान से 27, कर्नाटक से 36 और तेलंगाना से 33 ट्रेनों का परिचालन हुआ है।

उन्होंने बताया कि अधिकतर ट्रेनें उत्तर प्रदेश गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी