South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट का नॉकआउट मुकाबला है और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े
कोलकाता में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs NZ 1st Semi-Final Playing)
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
New Zealand won the toss and opted to bowl first.
Here are the playing XIs of both teams.#AidenMarkram #MitchellSantner #SAvNZ #SAvsNZ #NZvSA #NZvsSA #T20WorldCup #T20WorldCup2026 #WicketWatcher pic.twitter.com/6lpIGIlHA2
— WicketWatcher (@WicketWatcher_) March 4, 2026
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेन्सन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. इसलिए इस सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सात जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भी दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है.
इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सिफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर दिलचस्प हो सकती है. वहीं टिम सिफर्ट और कगिसो रबाडा के बीच की भिड़ंत भी मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है.
नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY