सरकार को सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू करने पर सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए: स्वास्थ्य विशेषज्ञ

जन स्वास्थ्य और निवारण चिकित्सा के पूर्व निदेशक, डॉ. के. कोलंदसामी ने कहा कि जब भी सेवाएं फिर से शुरू की जाती हैं, तो कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर फेरे के बाद ट्रेन के डिब्बों या बसों को संक्रमण-मुक्त किया जाना चाहिए।

जमात

चेन्नई, 13 मई तमिलनाडु में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने सुझाव दिया है कि सरकार को अभी सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू करने पर सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि लॉकडाउन ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करते हुए इसके प्रसार को धीमा किया है।

जन स्वास्थ्य और निवारण चिकित्सा के पूर्व निदेशक, डॉ. के. कोलंदसामी ने कहा कि जब भी सेवाएं फिर से शुरू की जाती हैं, तो कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर फेरे के बाद ट्रेन के डिब्बों या बसों को संक्रमण-मुक्त किया जाना चाहिए।

डॉ. कोलंदसामी, तमिलनाडु की महामारी के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं।

वह डेंगू और चिकनगुनिया सहित कई स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए बनी राज्य की टीम का हिस्सा रहे थे और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन सेवा की वजह से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने नहीं चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने वायरस को नियंत्रित करने में मदद की है, नहीं तो यह बहुत तीव्र गति से फैलता।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम टीवी पर संकट से जूझते हुए अमेरिका, स्पेन और जर्मनी के दृश्य देखते हैं, तो पता चलता है वहां हालत कितनी खराब है, लेकिन भारत, विशेष रूप से तमिलनाडु में, स्थिति बहुत बेहतर है।’’

तमिलनाडु में कोविड-19 के 8,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी