थल सेना प्रमुख नरवणे ने पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया

सेना प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि 12 से 13 मई को इस दौरे के दौरान सेना प्रमुख नरवणे के साथ दक्षिण पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर भी थे। सेना प्रमुख ने क्षेत्र के दौरे पर अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

जमात

जयपुर (राजस्थान), 13 मई थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने राजस्थान और पंजाब में ‘‘सप्त शक्ति कमान’’ के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया है। यहां एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सेना प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि 12 से 13 मई को इस दौरे के दौरान सेना प्रमुख नरवणे के साथ दक्षिण पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर भी थे। सेना प्रमुख ने क्षेत्र के दौरे पर अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

प्रवक्ता ने बताया कि जनरल नरवणे ने सैनिकों के साथ बातचीत की और उनका मनोबल ऊंचा रखने एवं प्रेरित करने के लिए उनकी सराहना भी की।

उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख ने किसी भी खतरे को विफल करने के लिए ‘‘सप्त शक्ति कमान’’ की तैयारियों की सराहना की।

उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सेना के प्रयासों की सराहना की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने घोषणा की कि आईबीजी (एकीकृत युद्ध समूह) जल्द ही संचालित हो जाएंगे।

साथ ही, उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक बाधाओं के मद्देनजर रक्षा बजट के तहत आवंटित राशि का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करने पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू