Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सात मुकाबलों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं और हर बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.
South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Match Satta Bazar Favorite Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह नॉकआउट मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी संतुलित प्रदर्शन के दम पर यहां तक पहुंची है. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Prediction: सेमीफाइनल के हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी मजबूत बल्लेबाजी और घातक तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया और केशव महाराज टीम के प्रमुख हथियार हैं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम टिम सिफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र के दम पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखती है, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NZ T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सात मुकाबलों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं और हर बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SA vs NZ Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (SA vs NZ Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2026 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

