मैक्स फाइनेंसियल सविर्सिज ने विवाद से विश्वास योजना के तहत 123 करोड़ रुपये का कर विवाद निपटाया

कंपनी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दावा किया है कि वह इस योजना के तहत कर विवाद का निपटान करने वाली निजी क्षेत्र की पहली बड़ी कंपनी है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई मैक्स फाइनेंसियल सविर्सिज लिमिटेड (एमएफएसएल) ने बुधवार को कहा कि उसने 123 करोड़ रुपये के कर विवाद का सरकार की प्रत्यक्ष कर समाधान योजना ‘ विवाद से विश्वास’ के तहत निपटान करा लिया है।

कंपनी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दावा किया है कि वह इस योजना के तहत कर विवाद का निपटान करने वाली निजी क्षेत्र की पहली बड़ी कंपनी है।

इसमें कहा गया है, ‘‘एमएफएसएल ने पूंजीगत लाभ प्राप्ति से जुड़े कर विवाद को निपटाने के लिये 123.78 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। यह पूंजीगत लाभ उसकी दूरसंचार क्षेत्र के संयुक्त उद्यम की पूर्व कंपनी हचीसन मैक्स टेलिकॉम लिमिटेड की शेयर हिस्सेदारी बेचने से जुड़ा है।’’

कंपनी ने कहा है कि कर विवाद का यह निपटान आयकर के जालंधर अधिकार क्षेत्र के तहत इस माह के शुरू में निपटाया गया है। जो भी बकाया कर था उसका भुगतान कर दिया गया है।

सरकार ने ‘विवाद से विश्वास योजना’ की 2020-21 के बजट में घोषणा की थी। इस योजना के तहत उन करदाताओं को राहत दी गई है जिनकी कर मांग को लेकर विविभन्न मंचों में विवाद में चल रहा है। ऐसे करदाताओं को योजना के तहत बकाये कर का भुगतान करने पर ब्याज और जुर्माने से छूट दी गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को इस योजना का लाभ उठाने की समयसीमा को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह समयसीमा 30 जून 2020 तय की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी