मुख्य समाचार

चक्रवात प्रभावित कोलकाता में जल और बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन जारी

Bhasha

अम्फान के चार दिनों बाद भी कुछ इलाकों में बिजली और जल आपूर्ति बाधित है। ऐसे में नाराज लोगों ने उखड़े पेड़ों की शाखाओं से सड़कों को जाम कर दिया।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी ईद की बधाई, नए सामान खरीदने से लोगों ने किया परहेज

Bhasha

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में लोगों से कहा कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने का संकल्प लें और कोरोना वायरस की चुनौती से जल्द पार पाने व सुरक्षित रहने के लिए अन्य सभी एहतियात बरतें।

आप विधायक की कोविड-19 जांच निगेटिव, पूरी तरह ठीक होने पर दान देंगे प्लाज्मा

Bhasha

बीते 22 दोनों से घर पर पृथक-वास में रह रहे रवि ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान देंगे।

कोविड-19 के चलते लागू पाबंदी से नौ लाख करोड़ रुपये के खुदरा कारोबार का नुकसान: कैट

Bhasha

कारोबार पर पाबंदी में ढील के बाद के पहले सप्ताह का विश्लेषण करते हुए संगठन ने रविवार को एक बयान में कहा कि घरेलू व्यापार इस समय अपने सबसे खराब समय का सामना कर रहा है क्योंकि पिछले सोमवार जब से लॉक डाउन में ढील देने के बाद से देश भर में दुकानों खुली हैं उनमें केवल 5 प्रतिशत व्यापार ही हुआ है और केवल 8 प्रतिशत कर्मचारी ही दुकानों पर आये हैं ।

कोविड-19 का बीआरआई पर हुआ है असर, लेकिन यह तात्कालिक: चीन

Bhasha

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि कुल मिलाकर दीर्घकालिक दृष्टिकोण से कोरोनो वायरस महामारी बीआरआई सहयोग को मजबूत बनाने और इसमें नयी ऊर्जा का संचार करने तथा नयी संभावनाओं को खोलने का काम करेगा।

एक मई से शुरू श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों में अबतक 30 बच्चों ने जन्म लिया

Bhasha

इससे तमाम परेशानियों का सामना कर घर लौट रहे प्रवासी कामगारों को कुछ खुशी के पल मिले हैं। चाहे 23 वर्षीय संगीता हो या 27 वर्षीय मधु। लॉकडाउन की वजह से वे दो महीने से फंसी थीं और गर्भावस्था में जरूरी सुविधाएं तो दूर अक्सर बिना खाना-पानी के भी रहना पड़ा और श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में सवार होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। इसी पल उनके अजन्मे बच्चों ने भी दुनिया में सुरक्षित कदम रखने का फैसला किया।

इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा शुरू

Bhasha

देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेतन्याहू यरुशलम की अदालत में मुकदमे की शुरुआती सुनवाई के दौरान मौजूद रहे। उन पर घूस, भ्रष्टाचार और विश्वासभंग के आरोप हैं। कई महीने के राजनीतिक गतिरोध के बाद उन्होंने हाल ही में सत्ता में वापसी की है।

Eid Al-Fitr 2020 Best Eidi Ideas: ऑनलाइन ईदी मनी से लेकर डिजिटल गिफ्ट कार्ड तक, इन बेस्ट ईदी गिफ्ट आइडियाज की मदद से अपनों के लिए ईद-उल-फितर को बनाएं यादगार

Anita Ram

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ईद के दिन इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि आप एक-दूसरे से मिलकर ईदी उपहार देने की बजाय डिजिटल उपहार दें. अगर आप अपनों को ईदी देना चाहते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि क्या दें? तो ईद-अल-फितर 2020 के ये बेस्ट ईदी गिफ्ट आइडियाज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

Eid-ul-Fitr 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों को दी ईद की मुबारकबाद, सुरक्षा नियमों का पालन करने को लेकर किया आग्रह

IANS

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को यहां लोगों को सलाह दी कि वे कोरोनावायरस से सुरक्षित रहने के लिए ईद उल-फित्र मनाते समय सामाजिक दूरी के मानदंड और अन्य सभी सावधानियों का अनुपालन करें.

उत्तरप्रदेश, बिहार के लिये प्रवासी स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से पटरियों पर दबाव बढ़ा

Bhasha

रेलवे ने एक मई से 2,810 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिसके जरिये 37 लाख से अधिक यात्रियों को ले जाया गया। उनमें से 80 प्रतिशत यात्री उत्तर प्रदेश और बिहार गये। इन राज्यों के लिये ज्यादातर ट्रेनें चलाये जाने के चलते पटरियों पर दबाव बढ़ गया।

गृह मंत्रालय ने विदेश में फंसे हुए भारतीयों की वापसी के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल जारी किया

Bhasha

ऐसा ही एसओपी सरकार ने उन लोगों के लिए भी जारी किया है जो भारत में फंसे हैं और विदेश यात्रा की इच्छा रखते हैं।

अप्रैल में लगातार पांचवे महीने सोना आयात में गिरावट

Bhasha

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2019 में यह 39.7 अरब डॉलर था।

मुंबई हवाईअड्डे से सोमवार से शुरू होंगी 25 उड़ानें

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है। पूरे देश में तब से ही वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक है। करीब दो महीने के बाद सोमवार से भारत में घरेलू उड़ानों की शुरुआत होने वाली है।

Eid-ul-Fitr 2020 Mubarak Wishes & Photos in Hindi: ईद-उल-फितर पर भेजें ये प्यारे हिंदी WhatsApp Status, GIF Greetings, HD Images, Facebook Messages और वॉलपेपर्स

Anita Ram

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते अगर आप गले मिलकर अपनों को ईद की बधाई नहीं दे पा रहे हैं तो क्या हुआ. इन प्यारे हिंदी वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेज, फेसबुक मैसेज और वॉलपेपर्स को सोशल मीडिया के जरिए आप अपनों को खास अंदाज में ईद-उल-फितर मुबारक तो कह ही सकते हैं.

केंद्र शासित प्रदेश में बिजली वितरण का निजीकरण स्वीकार्य नहीं: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

Bhasha

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में निजी क्षेत्र को बिजली वितरित करने का अधिकार देने के केंद्र के प्रस्ताव के संबंध में की गई घोषणाएं पूरी तरह से हानिकारक हैं।

Chand Raat Mubarak 2020 Wishes in Hindi: ईद का जश्न मनाने से पहले दोस्तों-रिश्तेदारों से कहें चांद रात मुबारक, भेजें ये WhatsApp Status, Facebook Greetings, GIF Images, HD Wallpapers और कोट्स

Anita Ram

रमजान महीने के आखिरी दिन शव्वाल का चांद नजर आते ही लोग एक-दूसरे को चांद रात की मुबारकबाद देते हैं. आप भी ईद के चांद का दीदार होते ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों और अपनों को इन प्यारे विशेज, इमेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ मैसेजेस, एचडी फोटोज, वॉट्सऐप स्टेटस, वॉलपेपर्स और कोट्स के जरिए चांद रात मुबारक कह सकते हैं.

COVID-19: सीआरपीएफ के 9 और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव, संक्रमितों को आंकड़ा पहुंचा 359

Team Latestly

कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में अब इस लड़ाई में अपना अहम योगदान देने वाले यौद्धा भी आते जा रहे हैं. ताजा आंकड़ो के मुताबिक दिल्ली में रविवार को 9 CRPF कर्मियों का COVID-19 का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. इसके साथ ही अब CRPF में पॉजिटिव मामले 359 हो गए हैं. जिनमें 137 सक्रिय मामले और 220 ठीक मामले हैं. इसके साथ ही 2 मौत भी इसमें शामिल हैं. इससे पहले दिल्ली में ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 50 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां के एक अस्पताल में मौत हो गई थी.

सरकार ने आयुष चिकित्सा को लेकर भ्रामक प्रचार पर रोक लगाईः डॉक्टर कटोच

Bhasha

विश्व आयुर्वेद मिशन और आरोग्य भारती द्वारा "कोविड संक्रमणकाल में जीवनशैली" विषय पर आयोजित वेबिनार में कटोच ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को आयुष काढ़े को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सुझाव भी दिया।

ईद का चांद नजर आने के बाद देश में कल पढ़ी जाएगी ईद- उल-फितर की नमाज, खरीददारी को लेकर दिल्ली के जामा मस्जिद के पास मार्केट में लोगों की उमड़ी भीड़

Nizamuddin Shaikh

ईद की खरीददारी को लाकर दिल्ली के जामा मस्जिद के पास लोगों की भीड़ देखी गई.

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 27 नए मामले सामने आए

Bhasha

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को जांच रिपोर्ट में 27 लोग संक्रमित मिले।

Categories