Chandrayaan 2 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, देश के इस ऐतिहासिक पल को देख खुशी से झूम उठा बॉलीवुड
भारत ने अंतरिक्ष में एक और इतिहास रच दिया है. दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया गया. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की इस कामयाबी पर फक्र जाहिर कर रहा है.
भारत (India) ने अंतरिक्ष में एक और इतिहास रच दिया है. दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया गया. ये मौका पूरे देशवासियों के लिए नाज करने का है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) की इस कामयाबी पर फक्र जाहिर कर रहा है. आपको बता दे कि इससे पहले चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था. लेकिन लॉन्चिंग से 56 मिनट पहले क्रायोजेनिक इंजन में लीकेज के चलते कुछ वक्त पहले ही स्थगित कर दिया गया था.
जिसके बाद इसरो ने इस मिशन के प्रक्षेपण की नई तिथि की घोषणा करते हुए 18 जुलाई को ट्वीट किया था, 'बाहुबली' (Bahubali) कहा जाने वाला जीएसएलवी मार्क-।।। (GSLV-Mk III) रॉकेट अब अरबों लोगों के सपने को 'चंद्रयान-2 के रूप में चंद्रमा पर ले गया. जिसे देखकर बॉलीवुड सितारें भी खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने लिखा 'ISRO ने एक बार फिर विशाल उपलब्धि हासिल की है. टीम को सलाम जिसने चंद्रयान की सफलता सुनिश्चित करते हुए अनगिनत दिन बिताए हैं."
#ISRO has yet again accomplished a mammoth feat. Salute to the team who have spent countless days ensuring the success of #Chandrayaan2 @isro
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 22, 2019
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी इसरो की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी हैं.
Our romance with the moon continues ! #Chandrayaan2theMoon congratulations @isro and team ISRO for giving us this historic moment! You go Baahubali!!🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 GODSPEED!
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) July 22, 2019
टैलेंटेड एक्टर आर माधवन ने भी ISRO को ट्वीट करके बधाई दी.
CONGRtulatuons of a a fantastic lift off #ISRO.....
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) July 22, 2019
एक्टर विवेक ओबेरॉय भी काफी खुश दिखाई दिए.
Anddddd here we go! Kudos and huge congratulations to @isro for launching #Chandrayaan2 and creating yet another historic milestone! We are all praying for the success of this mission 🙏
An extremely proud moment for every Indian. Jai Hind 🇮🇳 #ISROMissions #ISRO #GSLVMkIII pic.twitter.com/RVj7z0du5z
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) July 22, 2019
इस मिशन के प्रक्षेपण की पूर्व संध्या पर इसरो के चीफ के सिवन ने बताया कि सभी तैयारियां हो गई हैं और गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है. उन्होंने कहा, ''15 जुलाई को सामने आई तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया है. प्रक्षेपण यान अच्छी स्थिति में है. प्रक्षेपण से पहले का अभ्यास सफलतापूर्वक ढंग से पूरा किया गया है. इसरो प्रमुख ने कहा कि वैज्ञानिक चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चन्द्रयान-2 के लैंडर को उतारेंगे जहां अब तक कोई देश नहीं गया है."
'चंद्रयान-2' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा, जहां वह इसके अनछुए पहलुओं को जानने का प्रयास करेगा. इससे 11 साल पहले इसरो ने अपने पहले सफल चंद्र मिशन 'चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया था जिसने चंद्रमा के 3,400 से अधिक चक्कर लगाए और यह 29 अगस्त, 2009 तक 312 दिन तक काम करता रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2019 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

