राष्ट्रीय मुद्दों पर जनता की राय जानने के लिए 'जन मन सर्वेक्षण' में जबरदस्त भागीदारी, यूपी सबसे आगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सेवा में 11 साल पूरे होने के अवसर पर, 'नरेंद्र मोदी ऐप' (नमो ऐप) ने एक खास सर्वे शुरू किया गया है जिसका नाम है – जन मन सर्वेक्षण. यह सर्वे शुरू होते ही पूरे देश से लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली है. सिर्फ एक दिन में ही 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.
नई दिल्ली, 10 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सेवा में 11 साल पूरे होने के अवसर पर, 'नरेंद्र मोदी ऐप' (नमो ऐप) ने एक खास सर्वे शुरू किया गया है जिसका नाम है – जन मन सर्वेक्षण. यह सर्वे शुरू होते ही पूरे देश से लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली है. सिर्फ एक दिन में ही 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.
यह अनूठा सर्वेक्षण लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए बनाया गया है, जिससे उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और सरकारी पहलों पर अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार मिलता है. प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' के माध्यम से 'जन मन सर्वेक्षण' की घोषणा की है. यह लोगों को सरकार के साथ सीधे अपनी प्रतिक्रिया और राय साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. यह ऑनलाइन सर्वे यह सुनिश्चित करता है कि देश के हर कोने से लोगों की आवाज सुनी जाए और आने वाली नीतियों में उनकी राय को महत्व मिले. यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा के दौरान लोगों की सुरक्षा कश्मीर की जिम्मेदारी: पीडीपी प्रमुख
'जन मन सर्वेक्षण' में भाग लेना बहुत आसान है. यह नमो ऐप पर पोस्ट किया गया है. यह सर्वे भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा और शासन से लेकर सांस्कृतिक गौरव और युवा विकास तक कई विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देता है. लॉन्च के बाद से 26 घंटों में 500,000 से अधिक प्रतिक्रियाओं के साथ, यह सर्वेक्षण जनता के साथ सीधे और सार्थक तरीके से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में उभरा है. इसके अलावा, ऐप में एक दूसरा बैनर भी है जो पिछले 11 सालों में सरकार की उपलब्धियों को दिखाता है. वहां से भी सर्वे तक पहुंचा जा सकता है.
इस सर्वे में पूरे देश से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं. अब तक सबसे ज़्यादा जवाब उत्तर प्रदेश से आए हैं. खास बात यह है कि 77 प्रतिशत से अधिक लोगों ने पूरा सर्वे पूरा किया है, जो यह दिखाता है कि लोग इसमें कितनी रुचि ले रहे हैं और देश के भविष्य में अपना योगदान देना चाहते हैं. प्रतिक्रिया संख्या के अनुसार टॉप प्रदर्शन करने वाले राज्य और निर्वाचन क्षेत्र इस प्रकार रहे-
1. उत्तर प्रदेश – 1,41,150 प्रतिक्रियाएं
2. महाराष्ट्र – 65,775 प्रतिक्रियाएं
3. तमिलनाडु – 62,580 प्रतिक्रियाएं
4. गुजरात – 43,590 प्रतिक्रियाएं
5. हरियाणा – 29,985 प्रतिक्रियाएं
सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए, नागरिक दो अलग-अलग तरीकों से नमो ऐप के माध्यम से आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं:
1. नमो ऐप के होम पेज : जैसे ही ऐप खोलेंगे, होमपेज पर एक बैनर दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप सीधे सर्वे में जा सकते हैं.
2. सीधा लिंक: अगर आप चाहें तो डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी सर्वे भर सकते हैं.
सर्वेक्षण में पूछे गए प्रश्नों में आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय संबंध, विकास, डिजिटल इंडिया, नारी सशक्तीकरण, विकसित भारत, सरकारी योजनाओं आदि से जुड़े बहुआयामी विषय शामिल रहे. सर्वेक्षण में पूछे गए प्रश्नों की डिटेल्स इस प्रकार है-
प्रश्न 1: "पिछले दशक में आतंकवाद से निपटने के लिए भारत का दृष्टिकोण किस तरह विकसित हुआ है?"
प्रश्न 2: "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों के विरुद्ध सरकार की कार्रवाइयों को देखते हुए, एक नागरिक के रूप में आप खुद को कितना सुरक्षित महसूस करते हैं?"
प्रश्न 3: "क्या आपको लगता है कि भारत की आवाज पहले की तुलना में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा सुनी और सम्मानित की जा रही है?"
प्रश्न 4: "2014 के बाद से निम्नलिखित में से कौन-सा विकास आपको भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण लगता है?"
प्रश्न 5: "पिछले 12 महीनों में आपने डिजिटल इंडिया के किन उत्पादों या सेवाओं का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया है?"
प्रश्न 6: "महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण के साथ, आपने कौन-से सबसे महत्वपूर्ण सुधार देखे हैं?"
प्रश्न 7: "कौशल भारत, स्टार्टअप इंडिया और शिक्षा में सुधार जैसी सरकारी पहलों ने युवाओं के लिए अवसरों के दायरे को किस तरह बढ़ाया है?"
प्रश्न 8: "आपकी राय में, 'मेक इन इंडिया' पहल ने विनिर्माण क्षेत्र को किस तरह प्रभावित किया है?"
प्रश्न 9: "निम्नलिखित में से किस बात ने आपको गर्व महसूस कराया है और हमारी संस्कृति और विरासत से और अधिक जुड़ाव महसूस कराया है?"
प्रश्न 10: "भारत के विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन से दृष्टिकोण आपको सबसे अधिक सुसंगत लगते हैं?"
प्रश्न 11: "इनमें से कौन-सी सरकारी योजना या पहल आपको शासन और देश के विकास के लिए सबसे परिवर्तनकारी लगी?"
प्रश्न 12: "पिछले कुछ वर्षों में निम्नलिखित में से किस बुनियादी ढांचे के विकास से आपको या आपके परिवार को व्यक्तिगत रूप से लाभ हुआ है?"
प्रश्न 13: "आपके क्षेत्र में जनता की समस्याओं को हल करने में स्थानीय या राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि कितने सक्रिय और जवाबदेह हैं?"
प्रश्न 14: "आप 'विकसित भारत' बनाने की दिशा में हो रहे काम को कैसे देखते हैं? क्या यह आपकी उम्मीदों के अनुसार है?"
प्रश्न 15: "भारत के विकास में भाग लेने और योगदान देने को लेकर आप कितना प्रेरित और जुड़ा हुआ महसूस करते हैं?"
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

