Sushant Singh Rajput Case:कोयना मित्रा ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में मुकेश भट्ट पर साधा निशाना, पूछे ये सवाल
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत बेबाकी से बात कर चौकानेवाले खुलासे कर रहीं हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कोयना मित्रा ने भी फिल्ममेकर मुकेश भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कैसे कयास लगाया की सुशांत डिप्रेशन का शिकार हुए थे.
बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी हुई है. इस मुद्दे को लेकर इनसाइडर-आउटसाइडर के बीच जंग जारी हैं. बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत बेबाकी से बात कर चौकानेवाले खुलासे कर रहीं हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कोयना मित्रा (Koena Mitra) ने भी फिल्ममेकर मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने कैसे कयास लगाया की सुशांत डिप्रेशन का शिकार हुए थे.
कोएना मित्रा ने हिन्दुस्थान टाइम्स से बातचीत के दौरान मुकेश भट्ट के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल पुछा हैं कि, "सुशांत सिंह राजपूत के केस में अभी तक मुंबई पुलिस ने मुकेश भट्ट से पूछताछ क्यों नहीं की हैं? उन्होने सुशांत की तुलना परवीन बाबी से कैसे की? उन्हें कैसे पता चला कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार हुए थे. उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि वे इस बीमारी से पीड़ित थे तो उन्होंने एक्टर की सहायता क्यों नहीं की? " यह भी पढ़े: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने FIR कराई दर्ज, कंगना रनौत बोली अब होगी जांच
कोयना मित्रा ने आगे बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस पर भी नाराजगी जताई हैं. उन्होने कहा, "पता नहीं क्यों वे उन चीजों को नहीं देख रहे हैं जो हम देख सकते हैं. बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें पूछताछ करने की आवश्यकता है लेकिन उन्हें तलब नहीं किया गया है.” साथ ही कोयना ने कंगना को अपना समर्थन दर्शाते हुए बॉलीवुड माफिया के खिलाफ खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि, "बॉलीवुड में गटबाजी होती हैं.फेवरिज्म है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

