X Down: फिर डाउन हुआ X, एक ही दिन में तीसरी बार हुई भारी तकनीकी गड़बड़ी
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) एक बार फिर से भारी तकनीकी समस्या का शिकार हो गया है. आज तीसरी बार दुनियाभर के यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर परेशानी का सामना करना पड़ा.
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) एक बार फिर से भारी तकनीकी समस्या का शिकार हो गया है. आज तीसरी बार दुनियाभर के यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर परेशानी का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आउटेज भारतीय समयानुसार पहली बार दोपहर 3:30 बजे, फिर शाम 7:00 बजे, और उसके बाद रात 8:44 बजे हुआ, जिससे यूजर्स को X ऐप और वेबसाइट तक पहुंचने में दिक्कत आई.
कई देशों में सर्वर हुआ डाउन
यह समस्या सिर्फ किसी एक देश में नहीं बल्कि अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे बड़े देशों में देखी गई. Downdetector के अनुसार, अब तक 40,000 से अधिक यूजर्स ने इस आउटेज को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. 56 फीसदी यूजर्स को X ऐप पर लॉगिन करने और पोस्ट करने में परेशानी हो रही है. 33 फीसदी यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.
11 फीसदी यूजर्स सर्वर से कनेक्शन में समस्या का सामना कर रहे हैं.
X पर ही नहीं कर पा रहे शिकायत!
आमतौर पर जब इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य प्लेटफॉर्म डाउन होते हैं, तो यूजर्स X पर आकर इसकी शिकायत करते हैं. लेकिन इस बार जब खुद X डाउन हो गया, तो लोग अपनी दिक्कतें जाहिर करने के लिए कोई अन्य माध्यम ढूंढने पर मजबूर हो गए. सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और यूजर्स अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखे.
अब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि बार-बार यह आउटेज क्यों हो रहा है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में सेवा धीरे-धीरे बहाल हो रही है, लेकिन अब भी लाखों यूजर्स इसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

